#हादसा

March 31, 2026

हिमाचल में बड़ा हा.दसा: स्कूली बच्चों को लेकर लौट रही कार गहरी खाई में गिरी, 6 थे सवार

आठ और 10 साल के चार मासूमों सहित छह लोग थे सवार

शेयर करें:

Car accident Mandi

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। यहां स्कूली बच्चों को लेकर लौट रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। कार में चार मासूम स्कूली बच्चों सहित कुल छह लोग सवार थे, जो सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्कूल से रिजल्ट लेकर लौट रहे थे छात्र

यह हादसा सुंदरनगर उपमंडल के डैहर-समलेहु संपर्क मार्ग पर भंतरेहड़ नाले के पास हुआ। बताया जा रहा है कि यह मासूम बच्चे एक निजी स्कूल के छात्र हैं और स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणााम लेकर कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि कार के खाई में गिरते ही जोरदार आवाज हुई और आसपास चीख.पुकार मच गई। कुछ ही पलों में घटनास्थल पर अफरा.तफरी का माहौल बन गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बिस्तर पर बेसुध पड़ी थी शालिनी, पंखे से लटक रहा था दुपट्टा- पीछे छूट गए 2 मासूम बच्चे

मासूमों की चीखों से दहला क्षेत्र

हादसे के बाद मासूमों की आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा, जैसे ही स्थानीय लोगों ने बच्चों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह घटनास्थल की ओर दौड़ेऔर बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए एम्स बिलासपुर भेजा गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शराब के नशे में युवक ने किया कांड, बड़े भाई की छीन ली जिंदगी, श्मशान के पास फेंकी देह

घायलों की पहचान और हालत

हादसे में घायल लोगों की पहचान कार चालक 65 वर्षीय बसंत राम, वंदना (25 वर्ष) तथा चार बच्चों रियांश (8 वर्ष), सुप्रित (10 वर्ष), अर्णव (8 वर्ष) और रिहाना के रूप में हुई है। सभी घायल बिलासपुर जिले के घुमारवीं तहसील के गांव बलोह, डाकघर नानवां के निवासी बताए जा रहे हैं। अस्पताल में सभी का उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भूकंप : सुबह-सुबह डोली धरती, घरों से बाहर भागे लोग- क्या आपने महसूस किए झटके?

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही डैहर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही होगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : किराए के कमरे से लड़की को भगा ले गया पड़ोसी, कई बार की नीचता- अब मिली कड़ी सजा

पहाड़ी सड़कों पर बढ़ता खतरा

यह घटना एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। लगातार सामने आ रहे ऐसे हादसे यह संकेत दे रहे हैं कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।

 नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख