शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के शानन क्षेत्र में खड़ी एक कार में एक शव बरामद हुआ है। शव एक युवक का है जिसपर किसी चोट का निशान नहीं है। वहीं एक और बात जो हैरान कर रही है वो ये कि गाड़ी से सारे दस्तावेज व मोबाइल गायब है। 

परिवार ने मौत पर उठाए गंभीर सवाल

मृतक युवक की पहचान विनोद कंवर के रूप में हुई है। युवक ठियोग तहसील के मालेड़ी का निवासी था और पिता का नाम लाल सिंह है। मृतक के परिजनों ने अपने बेटे की मौत पर गंभीर सवाल उठाए हैं और हत्या की आशंका भी जताई है।

ह भी पढ़ें: हिमाचल में यहां पंचायत चुनावों में क्रांतिकारी पहल: मेरिट बेस्ट पर तय होगा 'प्रधान', इंटरव्यू का फार्मूला

गाड़ी में अचेत अवस्था में मिला विनोद

विनोद कंवर 8 अक्टूबर की रात शानन के पास उनकी गाड़ी में अचेत अवस्था में मिले थे। गाड़ी का नंबर HR03H-4003 है। सूचना मिलने पर पुलिस ने विनोद को उपचार के लिए IGMC पहुंचाया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर्स ने विनोद को घोषित किया मृत

पुलिस को दी गई जानकारी में मृतक विनोद के चाचा सुभाष ने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना उनके भाई लाल सिंह ने दी थी। जब वे अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर्स ने विनोद की मौत की पुष्टि की।

ह भी पढ़ें: सीएम सुक्खू से रजनी पाटिल ने बंद कमरे में की चर्चा, संगठन में बड़े बदलाव के संकेत

हमेशा मोबाइल साथ रखता था विनोद 

चाचा सुभाष ने आगे बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर बयान दर्ज कर लिए हैं। उन्होंने ये भी बताया कि विनोद हमेशा अपने साथ मोबाइल रखता था लेकिन घटना वाली जगह से कोई फोन, पर्स या दस्तावेज नहीं मिले।

शरीर पर नहीं है चोट का कोई निशान

उन्होंने बताया कि शव पर किसी चोट का निशान नहीं मिला। हालांकि विनोद की नाक के दाईं ओर से खून निकल रहा था। परिजनों ने ये भी कहा कि उन्हें शक है कि विनोद के साथ गाड़ी में कोई अज्ञात व्यक्ति मौजूद था जो बाद में फरार हो गया और मोबाइल भी ले गया।

ह भी पढ़ें: हिमाचल: युवती से नीचता करने वाले डॉ बिंदल के भाई की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

परिवार ने अज्ञात पर लगाए हैं आरोप

परिवार ने आरोप लगाया है कि इसी अज्ञात व्यक्ति की लापरवाही से विनोद की जान गई क्योंकि उसने ना तो समय रहते विनोद को अस्पताल पहुंचाया और ना ही किसी को इस घटना की सूचना दी। वहीं पुलिस ने थाना संजौली में BNS की धारा 106 (1) और 238 के तहत केस दर्ज कर लिया है।