#राजनीति

October 11, 2025

सीएम सुक्खू से रजनी पाटिल ने बंद कमरे में की चर्चा, संगठन में बड़े बदलाव के संकेत

हिमाचल कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी पर बढ़ी सियासी सरगर्मी

शेयर करें:

Himachal Congress

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य रजनी पाटिल के शिमला आगमन ने पार्टी के भीतर राजनीतिक हलचल और बढ़ा दी है। शनिवार सुबह उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से ओक ओवर स्थित उनके सरकारी आवास में मुलाकात की। लगभग आधे घंटे चली इस मुलाकात को आगामी संगठनात्मक फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है।

बंद कमरे में किस बात पर हुई चर्चा

इससे पहले सीएम सुक्खू के सरकारी आवास में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, सह.प्रभारी विदित चौधरी, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने भी रजनी पाटिल से मुलाकात की और आगामी संगठनात्मक ढांचे को लेकर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस में नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर मंथन तेज हो गया है और जल्द ही पार्टी नेतृत्व इस पर अंतिम फैसला ले सकता है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: युवती से नीचता करने वाले डॉ बिंदल के भाई की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में बढ़ी धुकधुकी

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी में लॉबिंग तेज हो चुकी है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। इन नेताओं ने संगठन में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए सक्रियता भी बढ़ा दी है। पार्टी सूत्रों की मानें तो कुछ और वरिष्ठ नेता भी दावेदारी में हैंए जिनके नाम पर भी अंदरखाते चर्चा चल रही है।

 

हिमाचल: युवती से नीचता करने वाले डॉ बिंदल के भाई की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

रजनी पाटिल का दौरा बना चर्चा का केंद्र

रजनी पाटिल का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की अटकलें चरम पर हैं। उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात को राजनीतिक संकेत माना जा रहा है कि हाईकमान अब हिमाचल संगठन में ठोस कदम उठाने की तैयारी में है। पार्टी नेतृत्व चाह रहा है कि संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मज़बूत किया जाए ताकि 2027 के चुनाव में विपक्ष के खिलाफ एकजुट होकर उतरा जा सके।

ह भी पढ़ें: हिमाचल: करवाचौथ पर उजड़ा सुहाग, 30 साल का था फौजी पति

वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण में पहुंचेगा हाईकमान

रजनी पाटिल बैठक के बाद नारकंडा में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में शामिल होने के लिए रवाना हुईं। वहीं 13 अक्टूबर को वह शिमला के रिज मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह में भी हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के आने की संभावना है, जिससे संगठनात्मक समीकरण और भी रोचक हो सकते हैं।

ह भी पढ़ें: हिमाचल: अपने कमरे में लटके मिले 46 साल के लालचंद, किस बात की थी टेंशन

हाईकमान के फैसले पर टिकी निगाहें

प्रदेश कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर कई नेताओं की धड़कनें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली में हाईकमान से चर्चा के बाद इस पर जल्द ही बड़ा फैसला लिया जा सकता है। संगठन में बदलाव के बाद पार्टी सरकार और संगठन के बीच समन्वय को और मजबूत कर आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार करना चाहती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख