चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सलूणी क्षेत्र में एक शादीशुदा व्यक्ति पर अपनी ही दो सगी नाबालिग भतीजियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दोनों बहनों को अलग-अलग स्थानों पर अपनी हवस का शिकार बनाया।
माता-पिता को बताई पूरी बात
घटना का खुलासा तब हुआ जब डरी-सहमी बच्चियों ने हिम्मत जुटाकर पूरी बात अपने माता-पिता को बताई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : "किन्नर कैलाश यात्रा को बंद करो"... देव समाज बोला- देवता के आदेश को ना करें अनसुना
घर और खेत में की दरिंदगी
पुलिस के अनुसार आरोपी ने बड़ी भतीजी के साथ घर में, जबकि छोटी भतीजी के साथ खेत में जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों बच्चियां सदमे में थीं। बाद में उन्होंने अपने माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पिता ने सदर थाना चंबा में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
पोक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें : मोदी सरकार की हिमाचल को बड़ी सौगात, इस बड़ी परियोजना को दी मंजूरी, बनेंगे पुल और टनलें
मेडिकल जांच जारी
दोनों पीड़ित नाबालिग बहनों का मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा में डॉक्टरों की विशेष टीम द्वारा मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
