मंडी। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में आए दिन नाबालिग बच्चियों युवतियों व महिलाओं के साथ प्रताड़ना के मामले सामने आते रहते हैं। जिसमें कई बार तो पीड़ता मानसिक रूप से इतनी परेशान हो जाती है कि वो अपनी जान तक ले लेती हैं। ऐसा ही एक मामला प्रदेश के जिला मंडी में पेश आया है। जहां एक पंजाबी युवक की प्रताड़ना के बाद 22 वर्षीय नर्सिंग प्रशिक्षु युवती ने आत्महत्या कर ली।
72 वर्षीय पिता ने पुलिस को दी शिकायत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला मंडी के सुंदरनगर क्षेत्र से सामने आए इस मामले में एक युएक 22 वर्षीय बीएससी नर्सिंग प्रशिक्षु ने मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान दिव्य ज्योति सैनी के रूप में हुई है, जो हाल ही में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुंदरनगर में प्रशिक्षण ले रही थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : दोस्त की ह*त्या कर जगह बदलता रहा युवक, 15 दिन बाद यूपी से पुलिस ने पकड़ा
परिजनों ने कहा कि, वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। युवती के पिता, 72 वर्षीय किशोर चंद ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी बेटी को एक युवक लगातार परेशान कर रहा था।
पठानकोट का रहने वाला है आरोपी युवक
बताया गया है कि आरोपी युवक, जिसकी पहचान ललित कुमार पुत्र दर्शन लाल, निवासी नरोट मेहरा पठानकोट के रूप में हुई है। वह युवती को बार-बार फोन कर मिलने के लिए दबाव बना रहा था। इतना ही नहीं, वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर भी उससे मिलने पहुंच गया था, जिससे युवती काफी डर और तनाव में आ गई थी।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार पर बड़ा आरोप : ‘पाकिस्तान मॉडल’ की राजनीति कर रही कांग्रेस- जानें क्यों बोले जयराम
परिवार का आरोप है कि लगातार हो रहे इस मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर युवती ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में लिया है।
पुलिस ने मामला किया दर्ज
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
