#राजनीति

April 8, 2026

सुक्खू सरकार पर बड़ा आरोप : ‘पाकिस्तान मॉडल’ की राजनीति कर रही कांग्रेस- जानें क्यों बोले जयराम

बजट घट रहा है और कर्ज बढ़ता जा रहा

शेयर करें:

Himachal Politics

मंडी। हिमाचल प्रदेश की कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए ‘पाकिस्तान मॉडल’ की राजनीति का आरोप लगाया है।  जयराम ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी कि ऐसे हालात प्रदेश के भविष्य के लिए गंभीर संकेत हैं। 

 

दरअसल, प्रदेश के जिला मंडी में एक आयोजन के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है, बजट घट रहा है और कर्ज बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार बजट का आकार घटाया गया है, जो विकास कार्यों के लिए गंभीर खतरे का संकेत है। उनके अनुसार वर्तमान हालात ऐसे बन गए हैं कि सरकार के पास विकास के लिए पर्याप्त संसाधन ही नहीं बच रहे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ा बदलाव : खत्म होने जा रहा मनरेगा, अगले महीने से नया सिस्टम लागू

सुक्खू सरकार ने अब तक लिया 41,000 करोड़ कर्ज

जयराम ठाकुर ने वित्तीय स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि राज्य आर्थिक संकट में नहीं है, तो फिर अधिकारियों के वेतन भुगतान में देरी क्यों हो रही है। उन्होंने इसे सरकार की वित्तीय प्रबंधन क्षमता पर सवाल खड़ा करने वाला मुद्दा बताया। उन्होंने कर्ज के बढ़ते बोझ को लेकर भी सरकार को घेरा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में खाने-पीने के रेट फिक्स : 70 रुपये से ज्यादा बेची चाउमीन की प्लेट- तो मिलेगी सजा

उनके मुताबिक उनकी सरकार ने अपने कार्यकाल में लगभग 19,500 करोड़ रुपये का ऋण लिया था, जबकि मौजूदा सरकार ने अब तक करीब 41,000 करोड़ रुपये का कर्ज उठा लिया है। उन्होंने कहा कि पहले जहां कर्ज लेने की दर 7 से 11 प्रतिशत के बीच थी, वहीं अब यह बढ़कर 16 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो चिंताजनक है।

हिमाचल सरप्लस राज्य नहीं बन सकता

आर्थिक आत्मनिर्भरता के दावों पर भी उन्होंने सवाल उठाए। जयराम ने कहा कि जब खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू यह स्वीकार कर चुके हैं कि हिमाचल सरप्लस राज्य नहीं बन सकता, तो 2027 तक आत्मनिर्भर बनने के दावे कैसे पूरे होंगे। इसके अलावा जयराम ठाकुर ने पूर्व सरकार की योजनाओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: वॉल्वो बस में सवारी बन चरस सप्लाई करने जा रहा था युवक, नाके पर पुलिस ने खेप संग धरा

उन्होंने हिमकेयर योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना पर करीब 450 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, फिर 1100 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप कैसे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार जानबूझकर पिछली सरकार की योजनाओं को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख