शिमला। हिमाचल प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों से दुखद खबरें सामने आई हैं, जहां दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पहला मामला धर्मशाला का है, जहां 43 वर्षीय व्यक्ति की किसी जहरीली वस्तु के सेवन से तबीयत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई।

शराब का करता था सेवन

पुलिस के अनुसार, यह व्यक्ति लंबे समय से शराब का सेवन कर रहा था। जब उसकी तबीयत अचानक खराब हुई तो परिजनों को भी यह जानकारी नहीं थी कि उसने क्या खाया था। उसे इलाज के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने भारतीय सुरक्षा अधिनियम की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के सुखदेव का दर्द: दोनों पैर गंवाए, सरकार ने नहीं लगाई पेंशन- घर के हालात नाजुक

 

शिमला में अर्की निवासी युवक की मौत

 

दूसरी घटना शिमला जिले की है, जहां अर्की के एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मृतक की पहचान दीक्षित पुत्र चंद्रशेखर निवासी गांव काहली, विक्रमपुर, डाकघर डुमैहर, तहसील अर्की के रूप में हुई है। दीक्षित फागली, शिमला में रहता था।

 

यह भी पढ़ें : डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री को हाईकमान का बुलावा- आज दिल्ली में होगा बड़ा फैसला, जानें

अचानक बिगड़ी तबीयत

बताया गया है कि गुरुवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला लाया गया। लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिमला पुलिस ने भी बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें :  हिमाचल में तेज़ तूफान और ओलावृष्टि का खतरा- ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए कब खिलेगी धूप

 

पुलिस जांच में जुटी

 

दोनों ही मामलों में पुलिस मौत के कारणों की पुष्टि के लिए आगे की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जा चुका है। धर्मशाला और शिमला में हुई इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में भी दुख और हैरानी का माहौल है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें