#विविध
May 3, 2025
हिमाचल में तेज़ तूफान और ओलावृष्टि का खतरा- ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए कब खिलेगी धूप
हिमाचल में 6 दिन तक खराब रहेगा मौसम
शेयर करें:
शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले 6 दिन तक मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग ने 8 मई तक बारिश, आंधी-तूफान और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू और मंडी जिलों में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए चार से आठ मई तक यलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज़ हवाएं और ओलावृष्टि हो सकती है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में शर्मसार हुआ राखी का रिश्ता, 3 भाइयों ने बहन के साथ की नीचता- 9 साल की है बेचारी
बीते 48 घंटों में हुई बारिश के बाद से पहाड़ों पर मौसम ठंडा और सुहावना हो गया है। प्रदेश के 6 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।
ताबो का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है।केलांग 7.0 डिग्री, कल्पा 7.6 डिग्री, कुफरी 9.4 डिग्री, कुकुमसैरी 7.6 डिग्री और नारकंडा 8.4 डिग्री पर पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़ें : चूड़धार यात्रा टैक्स पर घिरी सुक्खू सरकार, प्रेम शुक्ला बोले-कांग्रेस चला रही मुगलिया शासन
यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस में मचा बवाल- दिल्ली जा रहे तीन बड़े नेता, क्या हाईकमान से होगी सीधी बात?
बारिश के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में फिर से ठंड ने दस्तक दे दी है, जबकि मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है। शिमला का तापमान 4.7 डिग्री गिरकर 19.0 डिग्री और मनाली का तापमान 2.4 डिग्री गिरकर 21.5 डिग्री हो गया है।