राजनीति

#राजनीति

May 3, 2025

डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री को हाईकमान का बुलावा- आज दिल्ली में होगा बड़ा फैसला, जानें

सुक्खू, प्रतिभा और विक्रमादित्य की दिल्ली में केसी वेणुगोपाल से मुलाकात

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal politics

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की कार्यकारिणी का जल्द ही विस्तार हो सकता है। दिल्ली में शुक्रवार को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद यह मुद्दा प्रमुखता से उठा। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से अलग-अलग मुलाकात की।

मुकेश अग्निहोत्री भी पहुंचे दिल्ली

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शुक्रवार दोपहर ऊना से दिल्ली रवाना हुए। वे शनिवार को केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल पहले ही दो बार हिमाचल का दौरा कर अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप चुकी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी माह कार्यकारिणी विस्तार को लेकर फैसला लिया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में शर्मसार हुआ राखी का रिश्ता, 3 भाइयों ने बहन के साथ की नीचता- 9 साल की है बेचारी

नवंबर से कार्यकारिणी है भंग

गौरतलब है कि नवंबर 2024 में प्रदेश कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी। फिलहाल प्रतिभा सिंह ही प्रदेशाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभा रही हैं। जिला, ब्लॉक और राज्य स्तर की इकाइयां अस्तित्व में नहीं हैं।

 

यह भी पढ़ें :  हिमाचल में तेज़ तूफान और ओलावृष्टि का खतरा- ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए कब खिलेगी धूप

जातीय जनगणना को लेकर हाईकमान का निर्देश

सीडब्ल्यूसी की बैठक में जातीय जनगणना को लेकर भाजपा के रुख का जवाब देने पर भी चर्चा हुई। हाईकमान ने नेताओं को निर्देश दिए कि यह मुद्दा राहुल गांधी ने सबसे पहले उठाया था, इसलिए इसे भाजपा के पाले में न जाने दिया जाए। प्रदेश स्तर पर इसके समर्थन में अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

आतंकी हमले पर संयम बरतने की हिदायत

बैठक में कांग्रेस हाईकमान ने नेताओं को पहलगाम आतंकी हमले पर अनर्गल बयानबाजी से बचने की सख्त हिदायत दी है। वहीं शुक्रवार को हुई इस बैठक में हिमाचल में चल रही कांग्रेस के अंदर उठापटक को लेकर भी चर्चा हुई है।

 

यह भी पढ़ें :हिमाचल: बंद गाड़ी के शीशे पर चढ़ा था अखबार- मालिक को इस हालत में मिला चालक, उड़े होश

भाजपा भी रख रही नजर

कांग्रेस कार्यकारिणी विस्तार की तैयारियों पर भाजपा की भी नजर बनी हुई है। खास बात यह है कि हिमाचल भाजपा अध्यक्ष पर भी अब तक निर्णय नहीं हुआ है। राजनीतिक रणनीति के तहत भाजपा कांग्रेस के फैसले के बाद ही अपना रुख तय करना चाह रही है। शुक्रवार को दिनभर भाजपा के नेता कांग्रेस नेताओं की दिल्ली गतिविधियों पर नजर बनाए रहे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख