शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार में बुधवार को दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना तब घटी जब लक्कड़ बाजार में काम करने वाले दो गुटों के बीच किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी हाथापाई में बदल गई और दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। घटना के दौरान लक्कड़ बाजार में लंबा ट्रैफिक जाम भी लग गया।
घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित
सूचना मिलते ही शिमला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार, मारपीट में शामिल दोनों गुट कश्मीरी हैं। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़े को शांत किया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के वो देवता साहब : जो जमीन से हुए प्रगट, मकड़ी ने बुना जिनके मंदिर का नक्शा
घायलों को पहुंचाया अस्पताल
घायल हुए लोगों को इलाज के लिए IGMC (Indira Gandhi Medical College) अस्पताल भेजा गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : लाइट का स्विच ऑन करते ही फटा गैस सिलेंडर, घर में मची चीख-पुकार
पुलिस जांच में जुटी, कारणों का पता लगाने की कोशिश
इस घटना के बारे में पुलिस ने जानकारी दी कि वे दोनों गुटों के बीच मारपीट के कारण की जांच कर रही हैं। फिलहाल, पुलिस मारपीट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाए जाएंगे।
