कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के जाल से कोई भी नहीं बच पा रहा है। महिलाएं हो या अधेड़ उम्र का कोई भी शख्स या फिर हमारे प्रदेश के युवा- हर कोई नशे के जाल में फंस कर अपने जीवन को नरक बना रहे है। इसी बीच प्रदेश के जिला कांगड़ा से चिट्टे का एक और केस दर्ज हुआ है। जिसमें 23 साल के MBBS डॉक्टर गिरफ्तार किया गया है।
चिट्टे संग धरा डॉक्टर
कांगड़ा जिले में बैजनाथ पुलिस ने पंजाब के मोगा जिले के एक MBBS डॉक्टर को चिट्टा (हेरोइन) सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 23 वर्षीय आरोपी ने 2024 में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, चंबा से MBBS की डिग्री प्राप्त की थी और वर्तमान में वह पंजाब में चिकित्सकीय सेवाएं दे रहा था।
यह भी पढ़ें : HRTC बस का प्रेशर पाइप फटा, महिलाओं समेत 50 लोग थे सवार
ऐसे पकड़ में आया
पुलिस के मुताबिक, बैजनाथ पुलिस ने 14 फरवरी को एक नेपाली नागरिक को 6 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसे यह नशीला पदार्थ मोगा के एक रिक्शा चालक ने सप्लाई किया था। इस जानकारी के आधार पर बैजनाथ पुलिस की एक टीम मोगा भेजी गई, जहां रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच में पता चला कि मोगा का एक डॉक्टर चिट्टे का मुख्य सप्लायर था। बैजनाथ पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी बैजनाथ, अनिल शर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में कल यहां होंगे इंटरव्यू, दसवीं पास को मिलेगी 20 हजार तक सैलरी
पंजाब से नशा तस्करी की बात कह चुके हैं विधायक
यह घटना उस समय सामने आई है जब हाल ही में हिमाचल प्रदेश के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ने पंजाब से चिट्टा की सप्लाई की बात सार्वजनिक की थी। विधायक ने कहा था कि पंजाब से ही नशे का तस्करी हो रही है, जो राज्य के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के वो देवता साहिब- जो हैं 1000 पहाड़ियों के राजा, कला मांगने पहुंचते हैं देवी-देवता
जयराम ठाकुर ने सरकार को घेरा
चिट्टा तस्करी के मामलों में भारी बढ़ोतरी के मद्देनजर, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने भी राज्य सरकार को घेरा था। उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम उठाती है तो भाजपा उसका समर्थन करेगी। वहीं, सूबे में चिट्टे की तस्करी के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और यह स्थिति सरकार के लिए एक चुनौती बन गई है। स्थिति ये आन पड़ी है प्रदेश के कई परिवार के परिवार तबाह हो रहे हैँ।
