कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के अंतर्ग आते डमटाल थाने में पुलिस ने नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। छन्नी गांव में पुलिस ने रिहायशी मकान से मां और बेटे को चिट्टे संग धरा है। 

मां- बेटा चिट्टे संग धरे

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने दोनों के पास से 14.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। वहीं, पुलिस ने मां और बेटे को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान जसविन्द्र पाल उर्फ फौजी और परमजीत कौर उर्फ पम्मा के रूप में हुई है। दोनों निवासी छन्नी, तहसील इन्दौरा, जिला कांगड़ा से संबंध रखते हैं। पुलिस ने इनके घर पर दबिश दी और मौके पर भारी मात्रा में चिट्टा बरामद किया।

 

यह भी पढ़ें : IMD अलर्ट: हिमाचल में मौसम फिर बिगड़ेगा, इन जिलों में होगी भारी बारिश- जानें ताजा अपडेट

पहले भी रहे हैं नशा तस्करी में लिप्त

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने जानकारी देते हुए बताया कि मां-बेटे की यह जोड़ी पहले भी नशा तस्करी के मामलों में शामिल रही है और उनके खिलाफ पहले से ही कई केस दर्ज हैं। यह दोनों कथित रूप से एक अभ्यस्त तस्कर नेटवर्क का हिस्सा माने जा रहे हैं।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने इस बरामदगी के आधार पर NDPS एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के सराज में 27 अभी भी लापता, सेना और NDRF की टीमें वापस लौटी- अब ये संभालेंगे जिम्मा

नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति

एसपी अशोक रत्न ने दोहराया कि नूरपुर पुलिस नशे के खिलाफ पूरी तरह सख्त है और भविष्य में भी इस तरह की रेड्स व कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि वे नशे के सौदागरों की सूचना बेझिझक पुलिस को दें।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।