मंडी। हिमाचल प्रदेश में पुलिस प्रशासन नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। आए दिन पुलिस नशे की खेप के साथ तस्करों को सलाखों के पीछे डाल रही है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला जिला मंडी से सामने आया है। यहां पर पुलिस ने लाखों की खेप के साथ तीन तस्करों को अरेस्ट किया है।
नशे के खिलाफ गश्त पर थी पुलिस
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी के किरतपुर-नेरचौक फोरलेन से सामने आया है। पुलिस ने नशे के खिलाफ नाका लगाया हुआ था। आवाजाही वाले सभी वाहनों के की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार पुलिस के शक के दायरे में आई, जिसके बाद टीम ने कार को जांच के लिए रोक लिया।
यह भी पढ़ें : आधी रात को घर से लड़की को भगा ले गया शत्रुघ्न, भागा-भागा थाने पहुंचा पिता; लगाई ये गुहार
कार की तलाशी ली तो बरामद हुई 1 किलो 193 ग्राम चरस
कार को रोकने के बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली। इस दौरान कार में सवार तीन युवकों के कब्जे से 1 किलो 193 ग्राम चरस बरामद हुई। इतनी मात्रा में चरस मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी गुजरात के रहने वाले है।
चरस की सप्लाई कहां होनी थी, पुलिस कर रही जांच
तीनों युवकों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस मामले की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चरस आरोपियों तक कैसे पहुंची और इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क तो शामिल नहीं है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल हाईकोर्ट ने सुक्खू सरकार की नीति को बताया अवैध, कर्मचारियों के हक में सुनाया बड़ा फैसला
इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी चरस को अपने साथ कहां लेकर जा रहे थे और इसकी सप्लाई किस जगह की जानी थी। जांच के दौरान मिलने वाली जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
नशे के कारोबार पर पुलिस की नजर
हिमाचल प्रदेश में नशे की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस समय-समय पर नाकेबंदी और वाहनों की जांच करती है। सुंदरनगर में हुई इस कार्रवाई के दौरान भी पुलिस ने एक कार से चरस बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है। आने वाले समय में पूछताछ और जांच के आधार पर चरस की सप्लाई से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकता है।
