राजनीति

#अपराध

October 9, 2026

हिमाचल : आधी रात को घर से लड़की को भगा ले गया शत्रुघ्न, भागा-भागा थाने पहुंचा पिता; लगाई ये गुहार

सुबह बेटी के फोन से मिली जानकारी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal Kinnaur News

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश में बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न के मामला आए दिन बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला जिला किन्नौर से सामने आया है। यहां पर  एक युवक द्वारा नाबालिग को बहला फुसला ले जाने का मामला सामने आया है। जिसने सभी को चिंता में डाल दिया है।

आधी रात को भावानगर कॉलोनी में हुई घटना

पुलिस में दर्ज FIR के मुताबिक, यह घटना 5 और 6 अक्तूबर की मध्यरात्रि को हुई। घटना का समय रात करीब 1 बजे से 1:30 बजे के बीच बताया गया है। मामला भावानगर कॉलोनी, निचार का है। शिकायतकर्ता पिता ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह अपने गांव गए हुए थे। इसी दौरान उनकी नाबालिग बेटी के लापता होने की बात सामने आई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल हाईकोर्ट ने सुक्खू सरकार की नीति को बताया अवैध, कर्मचारियों के हक में सुनाया बड़ा फैसला

सुबह बेटी के फोन से मिली जानकारी

लड़की के पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि 6 अक्तूबर की सुबह उनकी बेटी ने फोन किया। फोन पर उसने जानकारी दी कि उसकी 16 साल की बहन को सांगला तहसील के रेशवाल गांव का रहने वाला शत्रुघ्न, पुत्र स्वर्गीय नरेश, बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। यह जानकारी मिलने के बाद परिवार ने मामले को लेकर पुलिस से संपर्क किया और लिखित शिकायत दी।

पिता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

लिखित शिकायत मिलने के बाद भावानगर पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 137(2) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौ**त, पीछे छूटा 5 साल का मासूम; परिजनों ने देह लेने से किया इंकार

हेड कांस्टेबल जतिंद्र सिंह को सौंपी जांच

पुलिस ने मामले की आगे की जांच हेड कांस्टेबल जतिंद्र सिंह को सौंपी है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। जांच के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकेंगी।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख