मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आज शाम के वक्त मंडी सदर के एसडीएम ओंकार ठाकुर पर शाम 7 बजे के आसपास कुछ खनन माफियाओं ने हमला कर दिया है। 

टूट गया एक दांत 

शुरूआती जानकारी के अनुसार इस हमले में एसडीएम ओंकार ठाकुर का एक डांट टूट गया है। बताया जा रहा है कि ये हमला SDM पर उस वक्त हुआ, जब वे मंडी के बिद्रावणी इलाके में खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे थे। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शराबी ने 1.42 लाख रुपए कैश पर छिड़का पेट्रोल, फिर लगा दी तीली

हिरासत में लिया गया आरोपी 

शुरूआती सूचना के अनुसार एसडीएम मंडी सदर ओंकार ठाकुर जब शाम सात बजे के करीब मंडी के समीप बिद्रावणी में खनन माफिया पर कार्रवाई करने पहुंचे तो वहां पर हीरालाल नाम का एक व्यक्ति भी पहुंच गया और वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनाते हुए व्यक्ति एसडीएम से ही पूछने लगा कि आप कौन है। इसी बीच व्यक्ति आक्रामक हो गया है और उसने एसडीएम ओंकार ठाकुर पर हमला बोल दिया। बतौर रिपोर्ट्स, आरोपी को पुलिस ने अभी के लिए हिरासत में ले लिया है और नियमानुसार आगामी कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है। 

SDM का चल रहा अस्पताल में इलाज 

वहीं, इस हमले के बाद एसडीएम ओंकार ठाकुर का फिलहाल मेडिकल करवाया जा रहा है। खबर के मुताबिक़ उन्हें काफी चोट लगी है। SHO मंडी सदर देसराज के द्वारा मामले की पुष्टि करते हुए कहा गया है SDM द्वारा दिए गए बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शराब पीने का आदि था ढाबा मालिक, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

आरोपी ने पी रखी थी शराब

मामले की जानकारी देते हुए एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें