मंडी। देश में इन दिनों शारदीय नवरात्र की धूम है। समस्त मंदिरों में एक ओर जहां माता की पूजार्चना, हवन हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में नाबालिग बेटियों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के जिला मंडी से सामने आया है, जहां एक युवक ने 15 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया है।
कार में लड़की को ले गया था आरोपी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म का यह मामला जिला मंडी के तहत आते उपमंडल सुंदरनगर क्षेत्र का है। जहां पीड़िता की मां ने महिला पुलिस थाना में अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसमें महिला ने एक युवक पर अपनी बेटी के साथ नीचता करने का आरोप लगाया। पीड़िता की मां द्वारा दिए शिकायत पत्र के अनुसार, बीते 19 सितंबर की शाम उसकी 15 वर्षीय बेटी किसी काम के चलते घर से बाहर गई थी। इस दौरान उसे एक युवक लगातार फोन करके परेशान कर रहा था। पीड़िता की मां ने बताया कि, वह युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपनी कार में बैठाकर बीएसएल कॉलोनी, नरेश चौक, सुंदरनगर में ले गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: कांग्रेस नेता के होटल का मेन गेट तोड़ रिसेप्शन में पहुंचा ट्रक, कार-बाइक को भी रौंदा
नीचता के बाद रोड पर छोड़ी लड़की
शिकायत पत्र में महिला ने बताया कि, बीएसएल कॉलोनी, नरेश चौक, सुंदरनगर में आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी बेटी को रोड पर छोड़कर वहां से भाग गया। पीड़ित लड़की ने किसी तरह हिम्मत जुटा कर यह सारी बात अपनी मां को बताई, इसके बाद पीडिता की मां अपनी बेटी को लेकर नेरचौक रेन शेल्टर के पास बल्ह पुलिस स्टेशन पहुंची, जहां उसने घटना की शिकायत पुलिस को दी।
मंडी का रहने वाला है आरोपी
पुलिस ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक टीम को गठित किया। जिसके कुछ ही घंटों बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अरेस्ट किए गए आरोपी की पहचान अनीश के रूप में की गई है, जो कि जिला मंडी के गुटकर का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में सवारियों से भरी HRTC बस की हुई ब्रेक फेल, स्कूली बच्चों समेत 40 पहुंचे अस्पताल
पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए DSP सुंदरनगर, भारत भूषण ने बताया कि, नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आज यानी सोमवार को सुंदरनगर कोर्ट में पेश किया गया।
