कुल्लू। किसी काम से चंडीगढ़ आए कुल्लू के 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने शनिवार शाम चलती बस के आगे कूदकर जान दे दी। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि व्यक्ति ने ऐसा क्यों किया, लेकिन चश्मदीदों का कहना है कि बस आईएसबीटी से निकलकर सड़क तक पहुंच ही रही थी कि गेट पर खड़े व्यक्ति ने बस के आगे छलांग लगा दी। बस के टायरों के नीचे आने उसकी जिंदगी हमेशा के लिए खत्म हो गई।
ड्राइवर पर केस दर्ज
बस का ड्राइवर घटना के बाद गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया है। मरने वाले का नाम विजय कुमार है। वह कुल्लू का रहने वाला है। कुचले जाने के बाद चंडीगढ़ सेक्टर 43 बस स्टैंड पर हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: चिट्टे के धंधे में पूरा परिवार- बेटा खोजता था ग्राहक, मां के अकाउंट में आते थे पैसे
लोगों ने विजय कुमार को लहूलुहान हालत में सेक्टर 32 के जीएमसीएच अस्पताल में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि उसने खुद बस के आगे छलांग लगाई थी। लेकिन पुलिस ने ड्राइवर पर भी केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें : मां ने फोन चलाने पर लगाई डांट, बेटे ने खुद को कमरे में बंद कर उठाया खौफनाक कदम
भाई ने मृतक की शिनाख्त की
पुलिस ने विजय कुमार के परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसका भाई शनिवार देर रात चंडीगढ़ पहुंचा और मृतक की शिनाख्त की। सेक्टर-43 पुलिस ने विजय कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेटे की शादी पर नाच रहा था पिता- अचानक हार्ट अटैक से छिनी सांसें, खुशियां मातम में बदलीं
बता दें कि हिमाचल में आए दिन सड़क हादसों और आत्महत्याओं में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। प्रदेश में ऐसा कोई दिन नहीं गुजर रहा है, जब कहीं से सड़क हादसे में किसी की मौत की खबर सामने ना आई हो या फिर किसी ने आत्महत्या ना की हो। प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसे और आत्महत्या चिंता का विषय बनते जा रहे हैं।
