कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे है। ऐसा ही कुछ मामला जिला कुल्लू से सामने आया है। यहां पर एक युवती के साथ अभद्र व्यवहार की घटना सामने आई है। जिससे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए है। 

टेलर ने कही युवती को आपत्तिजनक बातें

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कुल्लू से सामने आया है। युवती की शादी में महज़ 15 दिन बाकी थे, अपने खास दिन की तैयारियों में जुटी हुई थी। इसी सिलसिले में वह अपने शादी के कपड़े सिलवाने ‘मुस्कान टेलर’ की दुकान पर पहुंची।

यह भी पढ़ें : फेल हुआ CM सुक्खू का दांव: हाईकोर्ट ने पुराने विधायकों को पेंशन जारी करने के दिए आदेश

सब कुछ सामान्य चल रहा था, बताया जाता है कि दर्जी ने कपड़े के गले की डिजाइन को लेकर उससे सवाल किया कि गला कितना रखना है। जिस पर युवती ने सामान्य गहराई रखने की बात कही। इसके बाद दर्जी बोलता है कि  गला थोड़ा ज्यादा डीप रखो भाई को आसानी होगी। इस आपत्तिजनक बात को सुन वह सहम जाती है।  

घर जाकर बताई पूरी बात

युवती दुकान में उस समय दुकान में अकेली थी, इसलिए कुछ कहने की बजाय चुपचाप वहां से निकलकर सीधे घर पहुंच गई। उसने पूरी घटना अपने परिवार को बताई। जैसे ही परिवार को इस बारे में पता चला, घर की महिलाएं तुरंत दुकान पर पहुंच गईं। वहां उन्होंने दुकानदार से इस व्यवहार को लेकर कड़ा विरोध जताया और उसे जमकर फटकार लगाई। 

यह भी पढ़ें : मणिमहेश यात्रा पर लगी ब्रेक - भारी पुलिस तैनात, श्रद्धालुओं के लिए चेतावनी जारी- जानें

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विडियो 

इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाएं दुकानदार को खरी-खोटी सुनाती नजर आ रही हैं। इस घटना के बाद इलाके में लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है।

पहले भी सामने आ चुकी है ऐसी शिकायतें 

कई स्थानीय लोग और संगठन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस तरह की हरकत की कड़ी निंदा की। लोगों का कहना है कि इस तरह की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं, इसलिए इस बार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

यह भी पढ़ें : कानूनी लड़ाई में हर्ष महाजन की जीत : सिंघवी की अर्जी खारिज, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

आरोपी के खिलाफ होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई 

इस मामले पर विश्व हिंदू परिषद ने भी प्रतिक्रिया दी है। संगठन से जुड़े लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि महिलाओं की गरिमा के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दुकान खाली करने की दी चेतावनी 

आक्रोशित स्थानीय लोगों ने दुकानदार को दुकान खाली करने की चेतावनी भी दी है। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया, हालांकि स्थिति को संभालने की कोशिश की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें