#विविध

April 10, 2026

मणिमहेश यात्रा पर लगी ब्रेक - भारी पुलिस तैनात, श्रद्धालुओं के लिए चेतावनी जारी- जानें

इलाके में जमी है चार पांच फिट बर्फ

शेयर करें:

Manimahesh Yatra

चंबा। हिमाचल प्रदेश में जिला चंबा की पवित्र मणिमहेश यात्रा कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल वहां के हालात ऐसे नहीं हैं कि लोग सुरक्षित तरीके से यात्रा कर सकें। इसलिए किसी भी श्रद्धालु को धंछो से आगे जाने की इजाजत नहीं होगी। 

इलाके में जमी है चार पांच फिट बर्फ

बता दें कि जिला चंबा के भरममौर और मणिमहेश इलाके में अभी भी चार से पांच फीट तक बर्फ जमी हुई है। दो दिन भी वहां पर ताजा बर्फबारी हुई है।  ऊपर से पिछले साल हुई भारी बारिश और बादल फटने के कारण मणिमहेश जाने वाले रास्ते बुरी तरह टूट गए थे। कई जगह सड़कें बह गईं, रास्ते धंस गए और पहाड़ों से मलबा गिरने लगा था। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेरोजगारी का बोझ नहीं सह पाया युवक, कमरे में माता-पिता को लट*का हुआ मिला

बीना बताए जा रहे मणिमहेश 

अभी तक वे रास्ते पूरी तरह से ठीक नहीं  हो पाए हैं। ऐसे में वहां जाना किसी बड़े खतरे को न्योता देने जैसा हो सकता है। प्रशासन को जानकारी मिली कि कुछ श्रद्धालु बिना बताए और चोरी-छिपे मणिमहेश की तरफ जाने की कोशिश कर रहे हैं। खासकर 14 अप्रैल को कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट खुलने वाले हैं, इसलिए हर साल की तरह इस बार भी कई लोग पहले से भरमौर पहुंचने लगे हैं। 

यात्रा के रास्ते में तैनात किए जाएंगे पुलिस जवान 

लेकिन कुछ लोग कार्तिक स्वामी मंदिर जाने के बहाने आगे मणिमहेश की तरफ निकल रहे हैं। इसी को देखते हुए SDM भरमौर ने सख्त आदेश जारी किए हैं। SDM ने पुलिस को साफ कहा है कि धंछो, गौरीकुंड और मणिमहेश में जवान तैनात किए जाएं और हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जाए। किसी भी यात्री को धंछो से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति जबरदस्ती आगे जाने की कोशिश करता है तो उसे वहीं से वापस भेज दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सगे भाइयों का ड्रग नेटवर्क बेनकाब : घर से चल रहा था चिट्टे का कारोबार, दोनों गिरफ्तार

प्रशासन ने लगाई यात्रा पर रोक 

इसके अलावा हड़सर मेन गेट पर भी खास निगरानी रखी जाएगी। वहां आने वाली हर गाड़ी की जांच होगी। पुलिस और प्रशासन यह पता लगाएंगे कि कौन लोग कहां जा रहे हैं। अगर किसी श्रद्धालु का इरादा मणिमहेश जाने का होगा तो उसे आगे नहीं जाने दिया जाएगा। साथ ही उसे बताया जाएगा कि अभी ऊपर का रास्ता कितना खतरनाक है और क्यों प्रशासन ने यात्रा पर रोक लगाई है। 

 पंचायतों को सूचना बोर्ड लगाने की दी जिम्मेवारी 

प्रशासन का कहना है कि हड़सर पंचायत और आसपास की पंचायतों को भी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें कहा गया है कि गांव और रास्तों में जगह-जगह सूचना बोर्ड और पोस्टर लगाए जाएं। इन बोर्डों पर साफ लिखा जाए कि मणिमहेश यात्रा पर फिलहाल रोक है और आगे जाना खतरनाक हो सकता है। ताकि बाहर से आने वाले लोग पहले ही सचेत हो जाएं और किसी तरह का जोखिम न लें।  

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ट्रैक्टर के नीचे आया युवक, मजदूरी कर पालता था परिवार- इकलौते बेटे के जाने से सदमे में मां

पिछले साल यात्रा में फंसे थे 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालु 

प्रशासन पिछले साल की घटना को देखते हुए कोई खतरा नहीं लेना चाहता। बीते साल भारी बारिश और बादल फटने से मणिमहेश यात्रा के दौरान हालात बेहद खराब हो गए थे। करीब 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालु बीच रास्ते में फंस गए थे। कई लोग कई-कई घंटे और कुछ लोग कई दिन तक वहीं फंसे रहे। खाने-पीने की दिक्कत हो गई थी, रास्ते बंद हो गए थे और बचाव दल को लोगों तक पहुंचने में भी काफी मुश्किल हुई थी।

26 लोगों की ने गवाई थी जान

उस हादसे में करीब 26 लोगों की मौत हो गई थी। कई लोग घायल हुए थे और कई परिवारों ने अपने लोगों को खो दिया था। इतना ही नहीं, सड़क और रास्तों का नामोनिशान तक मिट गया था। कई जगह पुल टूट गए थे और पैदल रास्ते भी बह गए थे। आज भी उन रास्तों को पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सका है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने हिमकेयर पर दिया बड़ा झटका: अब सर्जरी और इलाज के कई खर्चों पर नहीं मिलेगा क्लेम

प्रशासन के आदेश का करें पालन 

यही वजह है कि प्रशासन इस बार पहले से ही सख्ती दिखा रहा है। उनका कहना है कि अगर अभी लोगों को नहीं रोका गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए बेहतर यही है कि श्रद्धालु फिलहाल प्रशासन के आदेश का पालन करें और अभी मणिमहेश जाने की कोशिश न करें।

अगस्त महीने में शुरू होती है आधिकारिक यात्रा

वैसे भी मणिमहेश की असली और आधिकारिक यात्रा अगस्त महीने में शुरू होती है। हर साल यह यात्रा कृष्ण जन्माष्टमी से शुरू होती है और राधाष्टमी तक चलती है। उस समय तक मौसम भी काफी हद तक ठीक हो जाता है और प्रशासन रास्तों को भी दुरुस्त कर देता है। तब श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से यात्रा कर सकते हैं। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख