कुल्लू। देवभूमि कहे जाना वाला हिमाचल आए दिन शर्मसार हो रहा है। यहां महिलाओं और युवतियों के साथ तो दुष्कर्म हो रहे हैं। लेकिन छोटी छोटी बच्चियांे के साथ भी हैवानियत की जा रही है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के कुल्लू जिला से सामने आया है। यहां एक चार साल की मासूम के साथ शख्स ने दुष्कर्म कर डाला है। आरोपी बच्ची को अगवा कर ले गया था।

किराएदार के कमरे से उठा ले गया था आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार मामला कुल्लू जिला के एक गांव से सामने आया है। यहां एक शख्स ने किराएदार के कमरे से चार साल की मासूम को अगवा कर लिया और उसे नाले में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की मां ने महिला पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और आरोपी को सख्त से सख्त सजा की मांग की है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: गोवंश मामले में 10 लोग गिरफ्तार, पूछताछ में किए सनसनीखेज खुलासे

 

पुलिस को सौंपी शिकायत में महिला ने बताया कि उनकी चार साल की बेटी किराएदार के कमरे में थी। इसी बीच उनके मोहल्ले में ही रहने वाला शख्स उसे कमरे से अपने साथ ले गया। आरोपी बच्ची को पास के नाले में ले गया और वहां पर जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि जब वह घर पहुंची तो बेटी को ना पाकर उसने अन्य बच्चों से इस बारे में पूछा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़े दो नशा तस्कर, भारी मात्रा में चरस-चिट्टा हुआ बरामद

मां को नाले के पास झाड़ियों में मिली बच्ची

बच्चों ने महिला को बताया कि एक व्यक्ति उनकी बेटी को नाले की तरफ ले गया है। जब वह बच्ची को ढूंढते हुए नाले के पास पहुंची और बेटी को नाम से पुकारा तो बेटी ने भी नाले के पास झाड़ियों से उसे आवाज लगाई। जिसके चलते आरोपी मौके से भाग गया। महिला ने बेटी को उठाया और अन्य लोगों को मामले की जानकारी दी। महिला ने बताया कि बेटी ने आरोपी को पहचान लिया।

यह भी पढ़ें : मंत्री विक्रमादित्य सिंह के विभाग को मिला केंद्र से करोड़ों का बजट: जताया आभार

आरोपी का पता चलते ही आसपास के लोगों ने उसे धर दबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी का नाम प्रेम थापा बताया जा रहा है, जो घोड़े चराने का काम करता है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।  एसपी डॉ कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें