कांगड़ा। देवताओं की भूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली हृदय विदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। जिला कांगड़ा की उपमंडल धीरा के अंतर्गत आने वाली थुरल तहसील के एक गांव में एक पिता ने अपनी ही बेटी की अस्मत को रौंद डाला। यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है और देवभूमि की पवित्रता पर सवाल खड़े करती है।

पिता बना हैवान

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी व्यक्ति ने दूसरी शादी कर रखी थी और उसी के बाद से वह अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। पीड़िता लंबे समय से इस यातना को सहती रही, लेकिन जब पिता की दरिंदगी हद से बढ़ गई और घर का माहौल जहरीला होता चला गया, तब उसने साहस दिखाकर इस घिनौनी सच्चाई को पुलिस के सामने उजागर कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में रिश्ते शर्मसार: शख्स ने मां को बनाया बहन, घर आकर 15 वर्षीय बेटी को कर दिया गर्भवती

पुलिस की तत्परता से हुई गिरफ्तारी

शिकायत मिलते ही थुरल पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया, जिसमें पुष्टि हुई कि लड़की के साथ यौन शोषण हुआ है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस शर्मनाक घटना के बाद गांव में भारी स्तब्धता है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस व्यक्ति को बेटी का संरक्षक बनना चाहिए था, उसने ही उसे अपनी हवस का शिकार बनाकर पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। कई स्थानीय सामाजिक संगठनों ने आरोपी को कठोरतम सजा देने की मांग की है।

 

यह भी पढ़ें : HRTC कर्मियों ने वापस ली हड़ताल: ओवरटाइम भत्ते सहित इन मांगों पर बनी सहमति

देवभूमि की गरिमा को लगा धक्का

हिमाचल प्रदेश जिसे सदियों से देवभूमि के नाम से जाना जाता है, वहां इस प्रकार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। यह न केवल कानून और व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न है, बल्कि समाज की नैतिकता और मूल्यों के क्षरण की भी बड़ी चेतावनी है। जब एक पिता ही अपनी बेटी के लिए सबसे बड़ा खतरा बन जाए, तो समाज को आत्ममंथन की आवश्यकता है ।महिला और बाल कल्याण संगठनों ने सरकार से मांग की है कि पीड़िता को उचित मानसिक परामर्श, सुरक्षा और कानूनी सहायता दी जाए, ताकि वह इस पीड़ा से उबरकर सामान्य जीवन की ओर लौट सके।

यह भी पढ़ें : हिमाचल फ्लड : 9 वर्षीय अद्विक ने दान की गुल्लक, 9525 रुपये दे बोला- लोगों की करो मदद

15 वर्षीय लड़की ने दिया बच्ची को जन्म

बता दें कि इस तरह की यह कोई नई घटना नहीं है। आज कांगड़ा जिला के लंबागांव पुलिस थाना से इसी तरह का मामला सामने आया था। जिसमें एक 15 साल की लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तर किया है। गिरफ्तार किया गया शख्स पीड़िता की मां ने अपना भाई बनाया हुआ था और वह अकसर घर आता जाता था। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।