#अपराध

July 30, 2025

हिमाचल में रिश्ते शर्मसार: शख्स ने मां को बनाया बहन, घर आकर 15 वर्षीय बेटी को कर दिया गर्भवती

हिमाचल में रिश्ते हुए शर्मसार, भाई बन कर बहन की बेटी से करता रहा मुंह काला

शेयर करें:

Kangra Girl News

कांगड़ा। देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल में एक बार फिर रिश्ते तार तार हुए हैं। यहां एक व्यक्ति ने 15 साल की लड़की को गर्भवती कर दिया। बड़ी बात यह है कि आरोपी को पीड़ित लड़की की मां ने अपना भाई बनाया हुआ था और इसके चलते ही उसका घर में आना जाना था। इसी बीच उसने लड़की से शारीरिक संबंध बना लिए। जिसका खुलासा लड़की के पेट दर्द होने पर हुआ। 

कैसे हुआ मामले का खुलासा

मिली जानकारी के अनुसार यह चौंकाने वाला मामला कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक 15 वर्षीय लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है। यह घटना तब उजागर हुई जब किशोरी को पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान यह सामने आया कि वह गर्भवती थी और उसने एक बच्ची को जन्म दिया है।

 

यह भी पढ़ें : HRTC कर्मियों ने वापस ली हड़ताल: ओवरटाइम भत्ते सहित इन मांगों पर बनी सहमति

पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी

अस्पताल प्रशासन ने इस गंभीर स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस थाना लंबागांव को दी। पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। प्रारंभिक पूछताछ में नाबालिग की मां के बयान के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

पीड़ित लड़की ने भाई बनाया था आरोपी

पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी पेशे से चालक है और खुद को लड़की की मां का भाई बताकर अक्सर उनके घर आता.जाता था। पुलिस को संदेह है कि उसने पारिवारिक विश्वास का दुरुपयोग करते हुए इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल फ्लड : 9 वर्षीय अद्विक ने दान की गुल्लक, 9525 रुपये दे बोला- लोगों की करो मदद

पुलिस कर रही मामले की जांच

एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नाबालिग के साथ हुए यौन शोषण के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शिमला पुलिस की करतूत: सड़क पर तड़पता रहा बुजुर्ग, SP ने भी नहीं दिया रिस्पांस

फिलहाल नाबालिग और नवजात दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। इस घटना ने क्षेत्र में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है और सवाल उठाए हैं कि आखिर इतनी कम उम्र में यह घटना कैसे घटित हुई और किसी को इसकी भनक क्यों नहीं लगी। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और यदि जांच में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आती है, तो उन्हें भी कानून के तहत कठोर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख