कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। इसी कड़ी में नूरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चक्की पुल कंडवाल क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 52.12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। यह बरामदगी न केवल भारी मात्रा में मानी जा रही है, बल्कि आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड ने पुलिस और स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

युवक नशे की खेप संग अरेस्ट

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नसीब कुमार निवासी गांव मैहरका तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ नूरपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें : मणिमहेश से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार नदी में समाई- 3 लापता, रेस्क्यू में जुटी NDRF की टीम

पहले भी पकड़ा जा चुका है नसीब कुमार

पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि नसीब कुमार कोई नया तस्कर नहीं, बल्कि नशा तस्करी की दुनिया का जाना.पहचाना नाम है। इससे पहले 4 मई 2022 को भी उसे हेरोइन की तस्करी करते हुए पकड़ा गया था। उस समय उसके पास से 7.86 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी और नूरपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौके पर थमी सांसें- परिजन कर रहे थे घर आने का इंतजार

नशे के खिलाफ अभियान में सख्ती

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पुलिस गश्त को और अधिक तेज किया गया है ताकि नशे के कारोबार को पूरी तरह से जड़ से खत्म किया जा सके।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में निकली बंपर भर्ती : 22 हजार मिलेगी मंथली सैलरी, जल्द करें आवेदन

स्थानीय लोगों में बढ़ी चिंता

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता की लहर दौड़ गई है। लोगों का कहना है कि बार.बार एक ही व्यक्ति का नशा तस्करी में पकड़ा जाना यह दर्शाता है कि नशा माफिया अभी भी सक्रिय हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे आदतन अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएए ताकि युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में जाने से रोका जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।