कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। शांत माहौल वाले इस क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लोगों ने एक व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ देखा। इस दृश्य को देखते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
दो दिन से था युवक लापता
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के नूरपुर शहर के वार्ड नंबर-3 में डिफेंस रोड का है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पिछले दो दिनों से लापता था, जिसके बाद उसके परिवार वाले काफी परेशान थे और उसे ढूंढने की कोशिश कर रहे थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बर्फ ने छीना सुहाग: मौ*त को मात देकर खाई से बाहर आई पत्नी, पति को ना बचा सकी
भाई ने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
बता दें कि व्यक्ति पेशे से ट्रैक्टर चालक था और शनिवार से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। जब उसका कोई पता नहीं चला तो उसके भाई सुनील कुमार ने रविवार को पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। लेकिन बीते सोमवार को केवल कुमार का शव पेड़ से लटका मिला।
पति-पत्नी के बीच चल रहा था पारिवारिक विवाद
स्थानीय लोगों के अनुसार, केवल कुमार के परिवार में कुछ समय से तनाव चल रहा था। उसकी पत्नी उससे अलग रह रही थी, क्योंकि दोनों के बीच पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, उनके तीनों बच्चे अपने पिता के साथ ही रहते थे, जिससे परिवार की जिम्मेदारी पूरी तरह केवल कुमार पर ही थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में सत्ता सुख भोग रही कांग्रेस, CM सुक्खू के मंत्री का सामने आया बड़ा बयान
पुलिस कर रही मामले की जांच
इस घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। वहीं, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और वजह है।
