#हादसा

March 17, 2026

हिमाचल में बर्फ ने छीना सुहाग: मौ*त को मात देकर खाई से बाहर आई पत्नी, पति को ना बचा सकी

अलग-अलग घटनाओं में निकले 2 लोगों के प्राण

शेयर करें:

Himachal News

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की सराज घाटी में बर्फबारी और कोहरे के बीच सोमवार का दिन काल बनकर आया। यहां दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। इनमें से एक हादसा तो इतना रोंगटे खड़े कर देने वाला था कि एक घायल पत्नी को अपने पति की जान बचाने और मदद मांगने के लिए खुद लहूलुहान हालत में गहरी खाई से बाहर निकलकर सड़क तक आना पड़ा।

खाई से निकलकर सड़क तक आई घायल पत्नी

पहला हादसा जंजैहली पुलिस थाने के तहत मगरूगला में पेश आया। कुल्लू के बबेली (सेउबाग) निवासी अमित गौतम (34) अपनी पत्नी पूनम के साथ कार में सवार होकर जा रहे थे। मगरूगला के पास एक तीखे मोड़ पर सड़क पर बिछी बर्फ की वजह से कार अचानक अनियंत्रित होकर स्किड हो गई और सीधे गहरी खाई में जा गिरी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सत्ता सुख भोग रही कांग्रेस, CM सुक्खू के मंत्री का सामने आया बड़ा बयान

 

हादसे का मंजर बेहद खौफनाक था। कार जैसे ही खाई में गिरी पूनम कार से छिटककर झाड़ियों में फंस गई जबकि अमित कार के साथ सैकड़ों फीट नीचे खाई में जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूनम गंभीर रूप से घायल थी लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। अपने पति की मदद और लोगों को बुलाने के लिए वो दर्द से कराहते हुए खुद खाई से बाहर निकलकर पास के एक ढाबे तक पहुंची। जब ढाबे वालों ने उसे घायल अवस्था में देखा, तब जाकर इस भयानक हादसे का पता चला।

 

ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और पूनम को सिविल अस्पताल जंजैहली पहुंचाया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अमित के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने चुनाव से पहले बना दी 200 नई पंचायतें, अब भावी उम्मीदवारों ने कसी कमर

सराज घाटी में गई एक और जान

सोमवार देर रात सराज घाटी के ही बगस्याड में एक और कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। यहां सुनान (थुनाग) निवासी नेक राम (46) अपनी कार में सवार होकर घर जा रहे थे। अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में नेक राम अकेले ही सवार थे। स्थानीय लोगों ने जब आवाज सुनी तो वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी लेकिन जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, उनकी मौत हो चुकी थी।

बर्फबारी और कोहरा बना चुनौती

मंडी के SP विनोद कुमार ने दोनों हादसों की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से सड़कें काफी फिसलन भरी हो गई हैं जो इन हादसों का मुख्य कारण मानी जा रही हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ा हा.दसा : 200 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी; दो लोगों की मौके पर मौ*त

 

सावधानी की अपील: प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि बर्फबारी वाले क्षेत्रों में गाड़ी चलाते समय बेहद सावधानी बरतें और केवल अनुभवी चालक ही इन रास्तों पर वाहन ले जाएं।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख