धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के तहत रक्कड़ गांव में पुलिस ने लिव-इन में रह रहे एक दंपती के घर से सवा किलो चरस बरामद की है। पुलिस को घर में चरस की दुकान चलने की खुफिया सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने रेड मारी तो घर से 1 किलो 246 ग्राम नशा बरामद हुआ।
मामले की जांच जारी
गिरफ्तार पुरुष रक्कड़ का रहने वाला है, जबकि महिला खड़ौता गांव की निवासी है। दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस ने शनिवार देर रात करीब 2 बजे छापा मारा। पुलिस दोनों आरोपियों को रविवार सुबह धर्मशाला लेकर आई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचली महिला ने छोटे से बगीचे से की शुरूआत, आज सालाना कमा रही 40 लाख रुपए
हर दूसरे दिन नया केस
कांगड़ा जिले में इस साल की शुरुअत से लेकर अब तक NDPS के तहत 67 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 120 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। नया साल शुरू होने से लेकर रविवार 6 अप्रैल तक कुल 95 दिन बीते हैं। इस तरह हर दूसरे दिन कांगड़ा में NDPS के तहत एक मामला दर्ज किया गया है, वहीं हर रोज एक गिरफ्तारी की गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : तेज रफ्तार कार चालक ने रौंदा बुजुर्ग, CCTV फुटेज देख परिजनों के खड़े हुए रौंगटे
503 ग्राम चिट्टा मिला
इन मामलों में पुलिस ने 503 ग्राम 'चिट्टा' (हेरोइन) जब्त की है और नशे की तस्करी में उपयोग किए गए 16 वाहनों को भी कब्जे में लिया है। जनवरी 2025 में कांगड़ा जिले में NDPS अधिनियम के तहत 30 मामले दर्ज किए गए थे।
शिमला में चिट्टे के साथ एक धरा
प्रदेश की राजधानी शिमला में भी पुलिस ने एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस को 4.180 ग्राम चिट्टा मिला है। यह सफलता ढली थाना पुलिस को भट्टाकुफर में मिली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान मनोज उर्फ मन्ना निवासी गांव करयाली, डाकघर मलूठी, तहसील व जिला शिमला के रूप में हुई है।
