कांगड़ा। जिस उम्र में युवाओं को अपने करियर और भविष्य पर ध्यान देना चाहिए, उस उम्र में कुछ युवक-युवतियां नशे के काले कारोबार में फंसकर अपनी जिंदगी खराब कर रहे हैं। ताजा मामला जिला कांगड़ा से सामने आया है। यहां पुलिस ने एक युवती समेत पांच लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

होटल के कमरे में मिले पांच लोग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के पालमपुर थाना क्षेत्र के PCCN चौक (लोहना) से सामने आया है। पुलिस को पुलिस को इलाके में चिट्टे की तस्करी को लेकर गुप्त सूचना मिली थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : रात के अंधेरे में डंपर से टकराई कार- 3 लोगों की मौके पर मौ**त, मची चीख-पुकार

 

पुलिस ने बीना देरी किेए एक टीम का गठन किया और होटल के एक कमरे में छापा मारा। कमरे के अंदर चार युवक और एक युवती मौजूद थे। तलाशी के दौरान हरियाणा निवासी एक युवक के पास से 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पूछताछ में सामने आई पांचों की भूमिका

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो मामले में कमरे में मौजूद बाकी तीन युवकों और युवती की भूमिका भी सामने आई। पुलिस को शक है कि सभी किसी न किसी तरह से चिट्टे के इस कारोबार से जुड़े हुए थे। मामले में इस्तेमाल की जा रही होंडा अमेज कार (HR 40G-8849) को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

 

यह भी पढ़ें :  गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक की थमी सांसे; पति-पत्नी गंभीर घायल

 

पांचों आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

पुलिस ने मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद चिट्टे के साथ कार को भी कब्जे में लिया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पालमपुर पुलिस थाने में NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

  • दपिंदर सिंह (32), निवासी हरियाणा
  • आदित्य पठानिया (24), निवासी पालमपुर
  • कबीर (23), निवासी पालमपुर
  • प्रांशुल कपूर (24),  निवासी पालमपुर
  • ममता (27),  निवासी मंडी जिला

यह भी पढ़ें : हिमाचल की बस में मिला लाखों का नशा, पुलिस ने जेल भेजे 6 तस्कर- मास्टरमाइंड जीतू भी गिरफ्तार

जांच में जुटी पुलिस

अब कांगड़ा पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए थे और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस का मकसद इस पूरे नेटवर्क का पता लगाकर नशे की सप्लाई चेन को तोड़ना है।