#अपराध

October 4, 2026

हिमाचल की बस में मिला लाखों का नशा, पुलिस ने जेल भेजे 6 तस्कर- मास्टरमाइंड जीतू भी गिरफ्तार

NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

शेयर करें:

Himachal Drug Smuggling News

शिमला। त्योहारी सीजन से पहले हिमाचल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंडी पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 568 ग्राम अफीम और 5 किलो 535 ग्राम चरस बरामद की है। 

बस की तलाशी में मिली अफीम और चरस

यह मामला मंडी सदर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 17 जुलाई 2026 को शिला-किप्पड़ फोरलेन पुल के पास नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान राम परिवहन की बस नंबर HP-53D-9077 को जांच के लिए रोका गया। बस की तलाशी लेने पर तीन लोगों के पास से 568 ग्राम अफीम और 5 किलो 535 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : रात के अंधेरे में डंपर से टकराई कार- 3 लोगों की मौके पर मौ**त, मची चीख-पुकार

जांच आगे बढ़ी तो खुलती गई नशे की सप्लाई लाइन

तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू की कि नशे की खेप कहां से आई थी और इसे आगे किसे पहुंचाया जाना था। जांच के दौरान पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क की पिछली और आगे की कड़ियों को खंगाला। इसी जांच के आधार पर पुलिस आनी, कुल्लू तक पहुंची और राहुल ठाकुर व जीत राम उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया।

 

Two accused arrested with hashish in Mandi

जीतू को बताया गया मुख्य सप्लायर

पुलिस के अनुसार जीत राम उर्फ जीतू को इस मामले में मुख्य सप्लायर के तौर पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर नशे की सप्लाई से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जांच में नेटवर्क के अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आने की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : रात के अंधेरे में डंपर से टकराई कार- 3 लोगों की मौके पर मौ**त, मची चीख-पुकार

जांच की कड़ी हरियाणा तक पहुंची

पुलिस ने जब नशे की खेप की आगे की सप्लाई के बारे में जांच की तो मामला हरियाणा के सोनीपत तक पहुंच गया। पुलिस ने सोनीपत निवासी 75 वर्षीय रणबीर सिंह को 1 अक्टूबर 2026 को NDPS एक्ट की धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया। फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड पर है और उससे पूछताछ की जा रही है।

नशे की सप्लाई में इस्तेमाल कार भी जब्त

SP मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने नशे की सप्लाई में इस्तेमाल की गई सेलेरियो कार HP-35-8389 को भी कब्जे में लिया है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या छह हो गई है। पुलिस अब नशे के इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे संभावित लोगों और संपर्कों की भी जांच कर रही है।

 

Two accused arrested with hashish in Mandi

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू बोले 4 हजार शिक्षकों की होगी नियुक्ति, आउटसोर्स कर्मियों- दूध उत्पादकों को मिलेगी सौगात

सलूणी में 422 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

वहीं, चंबा जिले में भी पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। जिला पुलिस की विशेष जांच इकाई (SIU) ने सलूणी फॉरेस्ट बैरियर के पास दो युवकों को 422 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। SIU की टीम इंस्पेक्टर गगन के नेतृत्व में इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान शक के आधार पर दोनों युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली गई।

तलाशी में बरामद हुई 422 ग्राम चरस

पुलिस के मुताबिक तलाशी लेने पर दोनों युवकों के कब्जे से 422 ग्राम चरस मिली। पुलिस ने नशीला पदार्थ कब्जे में लेकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू की गांव में बीती रात, जंगली मुर्गा नहीं...पहाड़ी व्यंजनों से सजी थाली; नाटी भी डाली

पिछले 10 दिनों में SIU की चौथी कार्रवाई

गिरफ्तार युवकों की पहचान 24 वर्षीय राजू और 34 वर्षीय संजू के रूप में हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चरस कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे पहुंचाया जाना था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले के पीछे कोई बड़ा नशा तस्करी नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा था। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर सप्लाई लाइन और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। यह पिछले 10 दिनों में SIU की चौथी बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख