कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। जिले में चलाए जा रहे एंटी चिट्टा अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पर पुलिस ने नशे की खेप के साथ तीन युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
नाकाबंदी के दौरान पुलिस को मिली सफलता
जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम चेतरू क्षेत्र के मनेड पुल के पास नियमित नाकाबंदी की थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। इस दौरान सामने से आ रही एक बाइक नंबर HP39F-8208 को रोका।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर के आँगन में बैठी थी 58 वर्षीय महिला, सर्पदंश से हुई दर्दनाक मौ*त- पसरा मातम
पुलिस को देख बाइक सवार तीनों युवक घबरा गए। शक के आधार पर पुलिस ने तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 7.42 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस ने तुरंत तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
आरोपियों की पहचान
- अजय कुमार उम्र 29 साल
- विशाल कुमार उम्र 26साल
- दीपक कुमार उम्र 22 साल
यह भी पढ़ें : HRTC ने लागू किया नया नियम : फ्रंट सीट पर बैठेंगे ये कंडक्टर, मोबाइल चलाने पर भी बैन
NDPS एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
बरामदगी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आरोपियों के कब्जे से बरामद चिट्टा और मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस अब मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है।
यह भी पढ़ें :
नशे के नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में केवल बरामदगी तक ही जांच सीमित नहीं रहेगी। आरोपियों से गहन पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि चिट्टा सप्लाई करने वाला मुख्य तस्कर कौन है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
