राजनीति

#हादसा

July 7, 2026

हिमाचल : घर के आँगन में बैठी थी 58 वर्षीय महिला, सर्पदंश से हुई दर्दनाक मौ*त- पसरा मातम

पैर पर मिले सांप के डसने के निशान

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal kangra News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही सांप और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण रिहायशी इलाकों में भी सांपों का खतरा बढ़ गया है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। इसी बीच जिला कांगड़ा से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां जहरीले सांप के डसने से एक आंगनबाड़ी सहायिका की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। 

घर पर थी महिला, तभी सांप ने डस लिया

जानकारी के अनुसार यह मामला कांगड़ा जिला के डाडासीबा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भनेड़ के गांव मलोट का है। महिला स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के तौर पर कार्यरत थीं। बीते रविवार को वह अपने घर के आँगन में बैठी थी। इसी दौरान उन्हें अचानक पैर में किसी जहरीले जीव के काटने का एहसास हुआ।

यह भी पढ़ें : HRTC ने लागू किया नया नियम : फ्रंट सीट पर बैठेंगे ये कंडक्टर, मोबाइल चलाने पर भी बैन

पैर पर मिले सांप के डसने के निशान

जब परिजनों ने उनका पैर देखा तो उस पर सांप के डसने के साफ निशान दिखाई दिए। देखते ही देखते जहर पूरे शरीर में फैलने लगा। सुदेश कुमारी की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और उन्हें चक्कर आने के साथ-साथ उल्टियां भी शुरू हो गईं।

अस्पताल से PGI किया रेफर, रास्ते में हुई मौत

परिजन बिना देर किए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही रास्ते में सुदेश कुमारी ने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान 58 वर्षीय सुदेश कुमारी के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें : सुक्खू कैबिनेट की अहम बैठक जल्द, शिक्षक भर्ती से लेकर फर्जी इंटरनेट पोर्टल्स पर हो सकते हैं बड़े फैसले

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सोमवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। डाडासीबा के डीएसपी राजकुमार ने घटना की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की महिलाओं के लिए खुशखबरी : इन पदों पर होगी भर्ती, जानें इंटरव्यू की डेट

पूरे इलाके में शोक का माहौल

इस दुखद घटना के बाद गांव मलोट और आसपास के पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। ग्राम पंचायत भनेड़ की प्रधान शशी ने भी सुदेश कुमारी के निधन पर गहरा दुख जताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख