कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे का बढ़ता जाल अब युवाओं को अपनी गिरफ्त में लेता जा रहा है। जिस उम्र में उन्हें अपने भविष्य को संवारने और पढ़ाई-लिखाई में आगे बढ़ने पर ध्यान देना चाहिए, उसी उम्र में कई युवा गलत संगत और लालच के चलते नशे के काले कारोबार में उतर रहे हैं। यह चिंता का विषय लगातार गहराता जा रहा है। इसी कड़ी में अब जिला कांगड़ा से एक और ताजा मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए नशे की खेप के साथ एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

HRTC बस को तलाशी के लिए रोका 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के टोल प्लाजा का है। यहां पर पुलिस टीम नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान रानीताल की तरफ से आ रही HRTC बस वहां पहुंची। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बिना परीक्षा दिए नौकरी पाने का मौका, 20 हजार से ज्यादा होगी सैलेरी- यहां जानें डिटेल

पुलिस को देख घबराया युवक 

यह बस परवाणू-ऊना-धर्मशाला रूट पर चल रही थी और आम यात्रियों से भरी हुई थी। पुलिस को शक होने पर बस को रुकवाया गया और अंदर बैठकर एक-एक यात्री की जांच शुरू की गई। तलाशी के दौरान पुलिस की नजर बस की पिछली सीट पर बैठे एक युवक पर गई, जो पुलिस को देख घबरा गया।

पिट्ठू बैग से मिली चिट्टे की खेप 

जब पुलिस ने उससे पूछताछ की और उसके पिट्ठू बैग की जांच की, तो उसमें से 5.71 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। यह देखते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: काम से बाहर गई थी पत्नी, बेटा गया था ननिहाल- घर पर अकेले व्यक्ति ने लगा लिया फं*दा

आरोपी की पहचान

विपांशु चौधरी उम्र 23 साल, गांव तालपुरा, वार्ड नंबर-3 जिला कांगड़ा रूप में हुई है। 

 

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज 

इस मामले में पुलिस थाना कांगड़ा में NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि आरोपी यह चिट्टा कहां से लेकर आया था और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की जेल में पहुंच रहा था गांजा, कैदी मौज से चला रहे थे फोन- अंदर से ही कॉल कर मांगी फिरौती

नशा तस्करों को दी साफ चेतावनी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है और इसी के चलते ऐसी सफलताएं मिल रही हैं। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी चालाकी से काम क्यों न कर रहा हो।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: अप्रैल में 52% ज्यादा बारिश, जगह-जगह लैंडस्लाइड- अब यहां गाड़ी पर गिरी बड़ी-बड़ी चट्टानें

पुलिस कर रही मामले की जांच 

पुलिस ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अगर किसी को अपने आसपास नशे से जुड़ी कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आती है, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि लोग बिना किसी डर के आगे आ सकें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें