लाहौल-स्पीति। आजकल बच्चों और युवाओं पर बढ़ते तनाव और मानसिक दबाव के कारण कई बार वे ऐसा कदम उठा लेते हैं जो बेहद दुखद होता है। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला लाहौल-स्पीति जिले से सामने आया है। यहां एक 18 साल की युवती नेअपने जीवन का अंत कर लिया और दो दिन बाद उसका शव नदी से बरामद किया गया।

पुल से लगाई थी लड़की ने छलांग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला लाहौल-स्पीति जिले के  केलांग का है। पुलिस को 19 जनवरी की शाम सूचना मिली थी कि कारदंग पुल से एक लड़की ने नदी में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, ITBP और स्थानीय लोगों ने मिलकर आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल डिप्टी CM की विधानसभा में बड़ा घोटाला : करोड़ों में खरीदी खाई और खड्ड वाली जमीन- जांच तेज

20 जनवरी को नदी में शव होने की मिला सूचना

कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद 20 जनवरी की शाम को भागा नदी में शव होने की सूचना मिली। इसके बाद कारगा स्थित ITBP के जवान रस्सियों की मदद से नदी के गहरे और तेज बहाव में उतरे और काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालने में कामयाब रहे। 

मृतका की पहचान 

धारा कुमारी उम्र 18 साल नेपाली मूल की निवासी के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता के साथ केलांग में रहती थी। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़े तीन युवक : बैग में भरा था ढेर सारा चिट्टा, बाइक भी हुई जब्त

ITBP के जवानों ने जोखिम में डाली जान

DSP रश्मि शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को कारदंग पुल से छलांग लगाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत तलाशी अभियान चलाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें