कांगड़ाहिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई हैडमटाल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत भदरोया से कंडवाल की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर स्थित टोल टैक्स बैरियर पर बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने न सिर्फ टोल कर्मियों के साथ मारपीट की, बल्कि हथियारों के दम पर 60 हजार रुपये की नकदी भी लूट ली और मौके से फरार हो गए।

हथियारों से हमला, बाइक भी तोड़ी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पंजाब नंबर की एक टैक्सी PB 01D-8761 रात के समय टोल बैरियर पर पहुंची। जब कर्मचारियों ने सामान्य प्रक्रिया के तहत टोल शुल्क जमा करवाने के लिए गाड़ी को रोका, तो टैक्सी में सवार लोगों ने विरोध करना शुरू कर दियादेखते ही देखते बहस ने हिंसक रूप ले लिया

 

यह भी पढ़ें : पंचतत्व में विलीन हुआ शहीद जवान, पिता ने किया सैल्यूट; पत्नी ने लाल जोड़े में विदा किया पति

 

आरोपियों ने धमकी भरे लहजे में कहा कि वे टोल नहीं भरेंगे और किसी में उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं है हमलावर हथियारों से लैस थे। उन्होंने कर्मचारियों पर हमला किया और टोल बूथ के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल को भी तोड़ डाला। फिर गाड़ी में बैठे सभी लोग वहां रखी नकदी, करीब 60 हजार रुपये उठाकर फरार हो गए।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

इस पूरी घटना की तस्वीरें टोल बैरियर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। घटना के तुरंत बाद टोल कर्मचारियों ने डमटाल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

 

यह भी पढ़ें : JE नवीन मामले में बड़ा खुलासा-  4 लोगों संग होटल में की थी पार्टी, फिर हुआ था बवाल

 

यह घटना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोग इस हमले से डरे हुए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

दर्ज किया मामला, छानबीन शुरू

उधर, एसपी नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि, घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें