हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में नशे की लत में डूबे युवाओं की हालत किस कदर चिंताजनक हो चुकी है, इसका ताजा उदाहरण हिमाचल के हमीरपुर जिला में एक सनसनीखेज मामले में सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र में एक युवती और उसका दोस्त नशे की पूर्ति के लिए युवती के पिता की कार को घर से लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं उन्होंने इस कार को गिरवी रख दिया। मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और ड्रग टेस्ट में दोनों पॉजिटिव पाए गए हैं।
नशे के लिए गिरवी रखी पिता की कार
मामले की शुरुआत 28 जून को उस समय हुई जब हमीरपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दी कि उसकी बेटी बिना बताए घर से उसकी कार लेकर गायब हो गई है। पिता ने यह भी बताया कि उनकी बेटी लंबे समय से नशे की लत की शिकार है। कुछ दिन बाद युवती हमीरपुर लौटी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की।
यह भी पढ़ें : जयराम को उम्मीद, केंद्र से आएगी मदद, CM सुक्खू राहत कार्यों में दिखाए गंभीरता
प्रारंभिक पूछताछ में युवती ने कार से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो सच सामने आ गया। युवती ने कबूल किया कि उसने अपने दोस्त अक्षित निवासी हमीरपुर के साथ मिलकर कार को पंजाब के होशियारपुर में 90,000 रुपए में गिरवी रख दिया था। शक जताया जा रहा है कि यह सौदा नशे की खरीद.फरोख्त से जुड़ा हो सकता है।
ड्रग टेस्ट में खुली पोल
पुलिस ने जब दोनों आरोपियों का ड्रग टेस्ट करवाया तो हैरान करने वाला सच सामने आया। दोनों युवक.युवती सिंथेटिक ड्रग्स के आदी पाए गए। अब दोनों के रक्त सैंपल विस्तृत जांच के लिए लैब में भेजे जा चुके हैं। इससे यह साफ हो गया है कि नशे की लत ने इन्हें इस हद तक अंधा कर दिया कि अपने ही घर की संपत्ति को बेचने से भी गुरेज नहीं किया।
यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य के विभाग की लापरवाही, बाढ़ में बहा 2.24 करोड़ से बना पुल, लोग पहले ही कर चुके थे आगाह
युवती के खिलाफ पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट केस
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी युवती के खिलाफ पहले भी नादौन थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है। यह मामला उसके दोहरे आचरण और लंबे समय से नशे की गिरफ्त में रहने की पुष्टि करता है।
युवाओं में बढ़ता नशा दृ परिवारों के लिए खतरे की घंटी
यह घटना न केवल एक आपराधिक मामला है, बल्कि एक सामाजिक चेतावनी भी है। जिस प्रकार से युवा नशे की लत में अपने ही घरों की संपत्ति को लूटने पर उतर आए हैंए यह आने वाले समय के लिए बेहद गंभीर संकेत है। अब नशा सिर्फ समाज को नहींए परिवारों को भीतर से तोड़ रहा है।
यह भी पढ़ें : बहन को फोन करने के बाद युवक ने छोड़ दी दुनिया, इस वजह से था परेशान
पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि इस मामले में नशा तस्करी के एंगल से भी जांच की जा रही है। आरोपी युवक को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं युवती को कुछ दिन पहले अदालत से जमानत पर रिहा किया जा चुका है।
