सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले स्थित सुबाथू में एक बॉक्सिंग कोच पर अपने ही छात्र के साथ कुकर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी कोच को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है।
बॉक्सिंग सीख रहा था पीड़ित छात्र
पीड़ित छात्र बॉक्सिंग कोच से प्रशिक्षण ले रहा था। आरोप है कि कोच ने इसी का फायदा उठाकर उसके साथ कुकर्म किया। यह घटना सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश है, और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : सुक्खू बोले- 40 साल तक हुई स्वास्थ्य क्षेत्र की बदहाली को हम एक साल में सुधार देंगे
चाइल्ड हेल्पलाइन पर की गई शिकायत
इस घटना का खुलासा तब हुआ जब छात्र ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क किया और घटना की शिकायत दर्ज करवाई। हेल्पलाइन और परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया।
पुलिस कर रही है गहन जांच
पुलिस थाना धर्मपुर के प्रभारी दिलीप तोमर ने बताया कि आरोपी बॉक्सिंग कोच को हिरासत में ले लिया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले में सभी सबूत जुटाने और सच्चाई सामने लाने के लिए पूरी तत्परता से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : भिंडरावाला का झंडा लेकर हिमाचल में उतरे खालिस्तान समर्थक, बोले- वे हमारे आदर्श हैं
इलाके में रोष, आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग
इस घटना के बाद क्षेत्र में गुस्से का माहौल है। लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस ने भी आश्वासन दिया है कि दोषी को कड़ी सजा होगी।
