बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर से एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। यहां पर चोरों ने पूर्व प्रधान के घर से लाखों  रुपये की नकदी और सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया है।

कमरे का AC था खराब 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला बिलासपुर के बरमाणा थाना क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत पंजगाई की है। घटना बीते शनिवार रात करीब 1:30 बजे की है। सुशील शर्मा ने बताया कि उनके कमरे का एसी खराब था, जिसके चलते वह गर्मी की वजह से दूसरे कमरे में सोने चले गए थे। इसी बात का फायदा उठाकर चोर उनके कमरे तक पहुंच गए और दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आसमानी बिजली गिरने से दो की थमी सांसें, ओलावृष्टि ने मचाई तबाही; 5 दिन नहीं मिलेगी राहत

पूरी प्लानिंग के साथ आए थे चोर

हैरानी की बात यह रही कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी प्लानिंग कर रखी थी। उन्होंने कमरे के बाहर भारी पत्थर लगा दिए थे, ताकि अगर कोई अंदर से बाहर निकलने की कोशिश करे तो वह तुरंत बाहर न आ सके। इससे साफ है कि चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे।

कमरे से चोरी किए 8 लाश कैश और  सोने के गहने 

घटना का पता उस समय चला जब दूसरे कमरे में सो रहे उनके बेटे को कुछ संदिग्ध आवाज सुनाई दी। बेटे ने तुरंत अपने पिता को आवाज लगाई। जैसे ही घर के अंदर हलचल हुई, चोर सतर्क हो गए और हाथों में धारदार हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। हालांकि, भागने से पहले वे घर में रखी करीब 18 लाख रुपये की नकदी और सोने के गहने अपने साथ ले गए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चलती बस में ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा- बीच सड़क पलटी; चीखों से दहला इलाका

चोरों का किया पीछा

बेटे ने हिम्मत दिखाते हुए चोरों का पीछा भी किया, लेकिन चोर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले। जल्दबाजी में भागते समय उनके पास से कुछ नकदी रास्ते में गिर गई, जिसे बाद में बरामद कर लिया गया। पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जो अब जांच में अहम सबूत माने जा रहे हैं।

 

 हाथों में डंडे और तेजधार हथियार के साथ दिखे चोर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास लगे कैमरों में चार संदिग्ध युवक नजर आए हैं, जिनके हाथों में डंडे और तेजधार हथियार दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला की मौ.त, पति को मिला 17 लाख का मुआवजा

खराब AC ने बचाई जान

अगर बीती रात पूर्व प्रधान उसी कमरे में सो रहे होते, तो मामला और गंभीर हो सकता था। चोर हथियारों के साथ आए और पूरी तैयारी के साथ घर में घुसे थे, ऐसे में आमना-सामना होने पर वे उन्हें नुकसान भी पहुंचा सकते थे। इसी वजह से परिवार इस बात को लेकर और ज्यादा सहमा हुआ है कि यह घटना किसी बड़ी अनहोनी में भी बदल सकती थी।

पुलिस कर रही मामले की जांच 

पुलिस ने पूरी रात जंगलों और आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। फिलहाल पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है और संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल जल शक्ति विभाग का बड़ा फैसला : नहीं लगेंगे पानी के नए कनेक्शन, जानें क्यों

रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग

पूर्व प्रधान सुशील शर्मा ने बताया कि अगर वह उसी कमरे में सो रहे होते, तो उनकी जान को भी खतरा हो सकता था। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।