बिलासपुर।  जिस उम्र में लोग बच्चों को अच्छे संस्कार और ज्ञान की बातें सिखाते हैं, उसी उम्र में कुछ लोग गलत संगत और नशे के रास्ते पर भटकते नजर आ रहे हैं। ऐसे में आने वाली पीढ़ी को क्या सीख मिलेगी, यह एक बड़ा सवाल बन गया है। ताजा मामला जिला बिलासपुर से सामने आया है, जहां पुलिस ने नशे की खेप के साथ दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

तलाशी के लिए रोकी कार 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला बिलासपुर के कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन का है। यहां पर पुलिस टीम नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। इस दौरान सामने से आ रही एक कार को पुलिस ने जांच के लिए रोका। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल हाईकोर्ट ने विक्रमादित्य के विभाग को लगाई कड़ी फटकार, इस हाइवे की बदहाली पर की तल्ख टिप्पणी

 

कार से ढेर सारा चिट्टा बरामद 

पुलिस को देखते ही कार में सवार दोनों युवक घबरा गए। जब पुलिस ने उनसे वाहन के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा तो वे टालमटोल करने लगे और स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। उनकी संदिग्ध हरकतों को देखते हुए पुलिस टीम को शक हुआ। इसके बाद शक के आधार पर जब कार की गहन तलाशी ली गई तो उसमें से 5.97 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

 

आरोपियों की पहचान 

  • देवराज उम्र 37 साल, निवासी बिनौला, तहसील सदर व जिला बिलासपुर
  • कपिल कुमार उम्र 34 साल,निवासी बैरी रजादियां व जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ी लापरवाही: बड़ी संख्या में गायब हो गए प्रधान पद के बैलेट पेपर; ARO पर गिरेगी गाज

 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने बीना देरी किए दोनों की हिरासत में ले लिया। साथ ही नशे में इस्तेमाल होने वाली कार को भी सीज कर लिया। गिरफ्तार किए दोनों आरोपियों  के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी नशे की खेप कहा से लाए थे और आगे किसे देने वाले थे।