हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के छात्रों को नशा सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। एनआईटी हमीरपुर के छात्रों से जुड़े नशे के मामले लबें समय से सामने आ रहे थे। अब इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एनआईटी के छात्रों को सप्लाई करता था नशा

दरअसल नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत हमीरपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के दो छात्रों को चरस सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने कुल्लू से दबोच लिया है। आरोपी की पहचान अश्विनी कुमार ;29द्ध पुत्र झाबे रामए निवासी गांव लोरेनए जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: डिप्टी CM की अधिकारियों को चेतावनी: काम में देरी- राजनीति करने वालों को बख्शूंगा नहीं, सुधर जाएं

जानकारी के अनुसार सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम ने शनिवार को कुल्लू में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि इसी आरोपी ने बीते रविवार को पकड़े गए एनआईटी छात्रों को चरस सप्लाई की थी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : पान लेने उतरा THAR वाला, तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर; बाप-बेटे के निकले प्राण

एनआईटी के दो छात्रों के पास मिला था नशा

गौरतलब है कि पुलिस ने बीते रविवार को एनआईटी के दो छात्रों पारस सोंधी निवासी प्रताप नगर हमीरपुर और नितिन कुमार निवासी बिहार को 371.40 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में दोनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने छात्रों से पूछताछ के आधार पर मुख्य सप्लायर तक पहुंच बनाई। गहन छानबीन और ट्रैकिंग के बाद आखिरकार आरोपी को कुल्लू से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी-प्रियंका वाड्रा पहुंची शिमला, स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह में होंगी शामिल

नेटवर्क का खुलासा करेगी पुलिस

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी नशे के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में अहम कदम है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि इस सप्लाई चेन की अन्य कड़ियों का भी पर्दाफाश किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस नशा माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी कीमत पर नशे के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा।