सोलन। हिमाचल प्रदेश में युवतियों, बच्चियों और महिलाओं से जुड़े यौन अपराधों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे मामलों में पीड़ितों को इंसाफ के लिए लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इसी कड़ी में कांगड़ से एक मामला सामने आया है, जहां नाबालिगा से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने आरोपी मामा को दोषी करार देते हुए कठोर सजा सुनाई है।
लम्बागांव का है पूरा मामला
यह मामला जिला कांगड़ा के लम्बागांव से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, आरोपी अनिल कुमार उर्फ संजू उम्र 50 साल ने 14 वर्षीय नाबालिगा के साथ तीन बार दुष्कर्म किया था। इस घटना के बाद नाबालिगा गर्भवती हो गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान इस मामले में DNA टेस्ट भी करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट ने कई अहम तथ्यों को सामने रखा।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने मिड-डे मील वर्करों को दी बड़ी सौगात- अब साल में मिलेगी 12 और छुट्टियां
DNA जांच में साबित हुआ आरोपी का बच्चा
मामले की जांच के दौरान करवाए गए DNA टेस्ट में आरोपी अनिल कुमार बच्ची का जैविक पिता पाया गया था। DNA रिपोर्ट इस मामले में अहम सबूत बना है। इसके बाद पुलिस ने जांच पूरी कर मामले को अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पोक्सो कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया और उसे उम्रकैद की सजा सुनाई।
यह भी पढ़ें : अंदरूनी विरोध दरकिनार कर नए जिले बनाने में जुटी सुक्खू सरकार, सीएम ने आयोग को सौंपा बड़ा काम
उम्रकैद के साथ लगाया 10 हजार रुपए जुर्माना
अदालत ने आरोपी को उम्रकैद के साथ 5 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं, POCSO एक्ट के तहत भी आरोपी को 20 साल का कठोर कारावास और 5 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। इस तरह अदालत ने अलग-अलग प्रावधानों के तहत आरोपी को सजा सुनाई है। नाबालिगा से जुड़े इस गंभीर मामले में कोर्ट के फैसले को पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
