सिरमौर। हरियाणा और हिमाचल पुलिस की संयुक्त जांच में अमनदीप कौर हत्याकांड को लेकर बेहद सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। 31 वर्षीय उच्च शिक्षित ट्यूशन टीचर अमनदीप कौर की हत्या किसी गुस्से में नहीं, बल्कि पूरी साजिश के तहत की गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी संदीप कुमार उर्फ अप्पू पिछले 6 साल से युवती को धोखे में रख रहा था और जब उसकी सच्चाई सामने आई तो उसने अमनदीप को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली।

शादीशुदा होने की सच्चाई छिपाता रहा आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि संदीप पहले से शादीशुदा था और बच्चों का पिता भी है। लेकिन उसने यह बात अमनदीप से छिपाकर उसके साथ प्रेम संबंध बनाए रखे। आरोप है कि वह लंबे समय से युवती से पैसे भी ऐंठ रहा था। जब अमनदीप को उसकी असलियत का पता चला और उसने शादी का दबाव बनाया, तभी आरोपी ने हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी।

 

यह भी पढ़ें :  सुक्खू सरकार ने दिया जोर का झटका- अब बिजली हुई और भी महंगी, लगाया नया सेस- जनता परेशान

‘सुसाइड पैक्ट’ का झांसा देकर बुलाया

पुलिस के अनुसार आरोपी ने बराड़ा रेलवे अंडरपास के पास एक कमरा किराये पर लिया और अमनदीप को यह कहकर बुलाया कि दोनों समाज की बंदिशों से परेशान होकर साथ में जान दे देंगे। आरोपी ने बड़ी चालाकी से युवती को भरोसे में लिया और कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। जहरीला पदार्थ पीते ही अमनदीप की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें : कहीं सहमति तो कहीं बखेड़ा: हिमाचल में 128 पंचायतें निर्विरोध, सरकार देगी 25-25 लाख का इनाम

लाश को बैग में भर हिमाचल लाया

वारदात के बाद आरोपी ने शव को एक बड़े बैग में पैक किया। पुलिस के अनुसार एक स्थानीय रेहड़ी चालक की मदद से बैग को कार तक पहुंचाया गया। इसके बाद आरोपी शव को हरियाणा से हिमाचल प्रदेश के धौलाकुआं के पास कोलर जंगलों में ले आया।

पेट्रोल डालकर जला दी लाश

जंगल में नेशनल हाईवे से कुछ दूरी पर आरोपी ने शव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी ताकि पहचान मिटाई जा सके। लेकिन अधजले शव के मिलने के बाद हिमाचल पुलिस और अंबाला पुलिस की जांच ने पूरे मामले की परतें खोल दीं। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की गतिविधियां सामने आने के बाद पुलिस ने उसे बातापुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें : अगले तीन दिन हिमाचल से बाहर रहेंगे CM सुक्खू- कई राज्यों के दौरे पर जाएंगे, जानें वजह

अब पुलिस तलाश रही है पूरा नेटवर्क

हरियाणा पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि जहरीला पदार्थ कहां से लाया गया और शव ठिकाने लगाने में और कौन-कौन लोग शामिल थे। मामले ने हरियाणा और हिमाचल दोनों राज्यों में सनसनी फैला दी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें