राजनीति

#राजनीति

May 16, 2026

अगले तीन दिन हिमाचल से बाहर रहेंगे CM सुक्खू- कई राज्यों के दौरे पर जाएंगे, जानें वजह

ओक ओवर में मीटिंग के बाद दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री सुक्खू

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

cm sukkh

शिमला। हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू अगले तीन दिनों तक शिमला में आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। CM आज शिमला से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वह आज रात दिल्ली में रुकेंगे और इसके बाद कल सुबह दिल्ली से तिरुवनंतपुर के लिए उड़ान भरेंगे।

केरल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सुक्खू

CM सुक्खू 18 मई को तिरुवनंतपुरम में आयोजित नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी समेत कई राज्यों के वरिष्ठ नेता और राजनीतिक हस्तियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : कहीं सहमति तो कहीं बखेड़ा: हिमाचल में 128 पंचायतें निर्विरोध, सरकार देगी 25-25 लाख का इनाम

दिल्ली में रुक सकते हैं CM 

CM की वापसी कब होगी, इसे लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। सूत्रों के अनुसार केरल से लौटने के बाद सीएम सुक्खू कुछ समय के लिए दिल्ली में भी रुक सकते हैं। इस दौरान उनकी केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकातें भी संभावित मानी जा रही हैं। हालांकि अभी कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: नशे की ओवरडोज ने दो महीने में बुझा दिए 5 घरों के चिराग, 3 साल में 66 मौ*तें

रवाना होने से पहले करेंगे अधिकारियों के साथ बैठक

दिल्ली रवाना होने से पहले CM अपने सरकारी आवास ओक ओवर में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी जरूरी फाइलों और लंबित मामलों पर चर्चा की जाएगी। बताया गया है कि मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12:15 बजे शिमला से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख