सोलन/पंचकूला। हिमाचल प्रदेश में भाजपा के बड़े नेता पर लड़की ने शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। लड़की ने हिमाचल के सोलन जिला के कसौली में भाजपा नेता सहित एक अन्य पर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज करवाई है। लड़की के आरोपों के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
लड़की ने लगाए गंभीर आरोप
दुष्कर्म के आरोप जिस नेता पर लगे हैं, वह हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली हैं। वहीं उनके साथ सिंगर रॉकी मित्तल उर्फ जय भगवान मित्तल पर भी लड़की ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। लड़की का कहना है कि दोनों ने उसके साथ होटल में शराब पिलाकर बारी बारी दुष्कर्म किया। भाजपा नेता ने उसे सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया, जबकि रॉकी मित्तल ने उसे अपनी अगली एलबम में एल्बम में एक्ट्रेस बनाने की बात कही थी।
यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य बोले-ठेकेदारों को दिए जा रहे 80 करोड़, जयराम ठाकुर को दी ये नसीहत
कब की है यह घटना
लड़की के अनुसार दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी फोटो और वीडियो बना ली, जिन्हें वह अब वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। लड़की की शिकायत पर सोलन जिला के धर्मपुर पुलिस थाना में पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है। धर्मपुर पुलिस थाना के प्रभारी धनवीर ने बताया की यह मामला करीब दो वर्ष पहले का है और अब महिला ने करीब डेढ़ महीना 13 दिसंबर 2024 को कसौली पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के अविनाश बने ने बेस्ट-बॉक्सर- जीता गोल्ड, CM ने दी बधाई
क्या बोले जांच अधिकारी
जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित विवाहिता है। हालांकि उसने इस मामले में अपना मेडिकल करवाने से मना कर दिया है। वहीं इस बारे में डीएसपी परवाणू मेहर पंवर ने बताया कि बड़ौली और सिंगर मित्त से पुलिस इस बारे में पूछताछ कर चुकी है। वहीं भाजपा नेता ने लड़की के लगाए सभी आरोपों को नकारा है, उन्होंने कहा कि उन्हंे फंसाने के लिए साजिश रची जा रही है।
मामला उजागर होते ही कमरे में बंद हो गए मोहन लाल
आज मंगलवार को जिस समय यह मामला उजागर हुआ, उस समय हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली अपने सोनीपत स्थित घर पर कार्यकर्ताओं से मिल रहे थे। मामले का पता चलते ही वह अपने कमरे में चले गए और सभी कार्यकर्ताओं को बाहर निकाल दिया। बड़ौली अकेले कमरे में हैं और लगातार किसी से फोन पर बात कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू, डिप्टी CM और प्रतिभा सिंह आज जाएंगे दिल्ली- अहम बैठक में लेंगे भाग
क्या है मामला
- पुलिस को सौंपी शिकायत में लड़की ने बताया कि वह तीन जुलाई 2023 को अपनी एक सहेली के साथ हिमाचल के कसौली में घूमने आई थी। शाम के समय होटल में उन्हें दो लोग मिले, जिसमें एक ने अपने आप को भाजपा नेता मोहनलाल बड़ौली और दूसरे ने अपने आप को सिंगर रॉकी मित्तल बताया। दोनों बात करते हुए हमे अपने कमरे में ले गए।
- कमरे में ले जाकर सिंगर ने उसे अपनी एल्बम में एक्ट्रेस का रोल देने की बात कही। वहीं भाजपा नेता मोहन लाल ने कहा कि उनकी ऊपर तक पहुंच है और वह तुम्हे सरकारी नौकरी लगवा देंगे। जिसके बाद उन्होंने शराब ऑफर की, जिसे हमने पीने से मना कर दिया। लेकिन उन्होंने जबरदस्ती हमे शराब पिला दी। जिसके बाद दोनों ने बारी बारी मुझसे दुष्कर्म किया।
- इस दौरान उन्होंने तस्वीरें और वीडियो भी बना ली। दोनों ने हमे कमरे से बाहर निकाल दिया और धमकी दी कि अगर बाहर जाकर यह बात किसी को बताई तो दोनों को गायब करवा देंगे। जिससे हम काफी डर गईं और हमने किसी से कुछ नहीं कहा।
करीब दो माह पहले उन्होंने हमे फिर डराकर पंचकूला बुलाया और हमारे खिलाफ झूठा केस दर्ज करने का प्रयास किया। लड़की ने दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उनके मोबाइल से उसके फोटो और वीडियो डिलीट करवाने की मांग की है।
कौन हैं मोहन लाल बड़ौली
मोहन लाल बड़ौली हरियाणा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह एक बड़ा ब्राह्मण चेहरा हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में वह सोनीपत की राई सीट से विधायक चुने गए थे। मार्च 2024 में भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सैनी को हरियाणा का सीएम बना दिया। सैनी तब हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष थे। इसके बाद सैनी ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया और जुलाई 2024 में बड़ौली को हरियाणा भाजपा का अध्यक्ष बना दिया गया।
