कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में नकली करेंसी को लेकर बड़ी चिंता खड़ी हो गई है। प्रदेश के शांत और सुरक्षित माने जाने वाले हिमाचल में अब जाली नोटों की खेप पहुंचने लगी है। प्रदेश के कुल्लू जिले में 500 रुपए के नकली नोट मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। कुल्लू जिला में पंजाब नेशनल बैंक की बजौरा शाखा में किसी ने 500 रुपए के नकली नोट जमा करवाने का मामला सामने आया है। जिससे बैंक और पुलिस की नींद उड़ गई है।
बैंक में जमा कराए नकली नोट
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब दो अगस्त को पीएनबी की बजौरा शाखा में एक खाताधारक द्वारा जमा कराए गए नोटों की छानबीन के दौरान 500-500 रुपए के पांच नोट नकली पाए गए। जब इस बात की पुष्टि हुई तो पंजाब नेशनल बैंक के अखाड़ा बाजार कुल्लू शाखा के जिला प्रबंधक राजेंद्र कुमार ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़े दो चरस तस्कर, बड़े नेटवर्क से जुड़े हैं तार- खंगाले जा रहे रिकॉर्ड
मंडी के व्यक्ति के खाते से जुड़े नकली नोट
जांच के दौरान यह सामने आया कि नकली नोट एक व्यक्ति विकेश कुमार पुत्र तेज राम गांव अंसार डाकघर बालू तहसील औट जिला मंडी के खाता संख्या 6438000100028918 में जमा कराए गए थे। कुल 500-500 रुपए के पांच नोट पूरी तरह नकली पाए गए हैं। यह खुलासा जैसे ही हुआ, पुलिस हरकत में आ गई और तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
सेब सीजन में नकली नोटों की घुसपैठ!
हिमाचल में इन दिनों सेब का सीजन जोरों पर है। अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में व्यापारी सेब की खरीद के लिए प्रदेश में पहुंच रहे हैं और नकद भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में नकली नोटों का इस समय बाजार में फैलना बेहद चिंताजनक है। कुल्लू और इसके आसपास के इलाकों में सेब की भारी खरीददारी हो रही है, जिससे नकली नोटों के लेनदेन की आशंका और गहरी हो गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के गांवों में पानी का बिल वसूलेंगी पंचायतें, दरें तय करने का मिलेगा पूरा अधिकार
पुलिस कर रही है गहन जांच
एसपी कुल्लू डॉ कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि नकली नोटों के इस नेटवर्क की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है। यह नोट कहां से आए और किन.किन माध्यमों से बाजार में पहुंचे, इसकी गहन जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नकली नोटों के जरिए किन.किन जगहों पर लेन.देन हो चुका है।
यह भी पढ़ें : BCS शिमला से छठी के 3 छात्र लापता : नहीं मिल रहा कोई सुराग, माता-पिता की बढ़ी चिंता
प्रदेश में नकली करेंसी फैलाने की साजिश?
यह घटना एक अकेली घटना नहीं हो सकती। बैंक अधिकारियों और पुलिस को आशंका है कि नकली करेंसी के पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा है, जो सेब सीजन का फायदा उठाकर प्रदेश में नकली नोटों को खपाने की कोशिश कर रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की फैक्ट्री से 4 करोड़ कैप्सूल गायब- नशा तस्करों पर शक, 6 राज्यों तक फैला है नेटवर्क
पुलिस ने अलर्ट किए लोग, ऐसे करें नकली नोट की पहचान
पुलिस और बैंक प्रशासन ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। नकली नोट असली जैसे लग सकते हैं, लेकिन कुछ सावधानियां बरतकर इन्हें पहचाना जा सकता है।
- नोट का कागज थोड़ा कड़क होता है, नकली नोट अक्सर नरम या अलग किस्म के कागज से बने होते हैं।
- महात्मा गांधी की तस्वीर के पास अंकित 500 का अंक, उसके रंग, मोटाई और चमक पर ध्यान दें।
- नीली सुरक्षा पट्टी की बारीकी से जांच करें, जिसमें 'RBI' और 'भारत' लिखा होता है।
- असली नोट में खास तरह की उभारदार छपाई होती है, जिसे छूकर महसूस किया जा सकता है।
