#अपराध

August 10, 2025

हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़े दो चरस तस्कर, बड़े नेटवर्क से जुड़े हैं तार- खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

कार से निकले थे सप्लाई करने- पुलिस से हुआ सामना

शेयर करें:

Kullu Charas Smugglers

कुल्लू। हिमाचल पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुल्लू जिला पुलिस ने आज मणिकर्ण में नाकाबंदी के दौरान दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है।

दो चरस तस्कर अरेस्ट

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी जरी की टीम मणिकर्ण क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मणिकर्ण के पास डुंखरा में पुलिस टीम ने एक गाड़ी HR26-BW2565 को जांच के लिए रोका। पुलिस को देखकर गाड़ी में सवार दोनों लोगों के चेहरे का रंग उड़ गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के गांवों में पानी का बिल वसूलेंगी पंचायतें, दरें तय करने का मिलेगा पूरा अधिकार

गाड़ी से मिली चरस

इसी बीच पुलिस टीम ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली तो कार में से पुलिस को 412 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खेप को अपने कब्जे में लेकर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें : BCS शिमला से छठी के 3 छात्र लापता : नहीं मिल रहा कोई सुराग, माता-पिता की बढ़ी चिंता

आरोपियों की पहचान

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-

  • राहुल गंगवार (33) निवासी बरेली
  • आशुतोष मिश्रा (26) निवासी गाजियाबाद

यह भी पढ़ें : हिमाचल : काम से शहर आया था युवक, तेज रफ्तार कार चालक ने रौंदा- निकले प्राण

मामले की पुष्टि करते हुए SP कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि पुलिस टीम ने दोनों के खिलाफ NDPS की धारा 20, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम ये पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी ये खेप कहां से लाए थे और कहां बेचने जा रहे थे।

किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा

आशंका जताई जा रीह है कि दोनों नशा तस्कर किसी अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हिस्सा हो सकते हैं। पुलिस टीम दोनों आरोपियों के रिकॉर्ड भी खंगाल रही है और उनके बैंक खातों की भी जांच-पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की फैक्ट्री से 4 करोड़ कैप्सूल गायब- नशा तस्करों पर शक, 6 राज्यों तक फैला है नेटवर्क

बाहरी राज्यों से आ रहे तस्कर

SP कुल्लू ने कहा कि इन दिनों जिले में पर्यटन सीजन अपने चरम पर है और इसी का फायदा उठाकर कई बाहरी राज्यों के लोग देवभूमि में नशे का अवैध कारोबार फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कुल्लू पुलिस ऐसे मादक पदार्थ तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शने वाली नहीं है।

पुलिस का सहयोग करें लोग

पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नशे से जुड़ी जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि समाज को नशे के जहर से बचाने के लिए प्रशासन और जनता का सहयोग बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार हुई सख्त: स्कूलों में मोबाइल लाने वाले छात्रों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

बढ़ रही नशा तस्करी

कुल्लू पुलिस का यह त्वरित और सख्त एक्शन आने वाले दिनों में नशा कारोबारियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि देवभूमि को नशे का अड्डा बनाने की हर कोशिश नाकाम की जाएगी। हिमाचल पुलिस इस बढ़ते खतरे को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। नियमित चेकिंग, स्पेशल ऑपरेशनों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कई तस्करों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। फिर भी कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और शिमला जैसे जिले नशा तस्करी के बड़े केंद्र बनते जा रहे हैं। यह न सिर्फ एक सामाजिक संकट है, बल्कि हिमाचल की शांत और धार्मिक छवि पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख