कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला की धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण घाटी में एक पर्यटक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। यह शव मणिकर्ण घाटी के तहत गोज में एक होटल के पास पार्वती नदी में में मिला है। मृतक नई दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि पर्यटक की मौत कैसे हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुल्लू जिला से सामने आया मामला

मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज बुधवार को थाना प्रभारी मणिकर्ण और अन्य पुलिस जवान गश्त पर निकले थे। इसी बीच शाम के समय करीब सात बजे के आसपास उन्हें सूचना मिली कि होटल के पास ही पार्वती नदी में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पाया कि शव एक सिक्ख युवक का है। जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास लग रही थी।

 

यह भी पढ़ें : BIG BREAKING : स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी का टायर खुला, छुट्टी के बाद जा रहे थे घर

दिल्ली का रहने वाला था शख्स

पुलिस के अनुसार मृतक व्यक्ति के शरीर पर काले रंग की पेंट, सफेद कमीज और काले रंग का पटका पहना हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जब उसका अच्छे से निरीक्षण किया तो उसकी जेब से एक पर्स मिला। जिसमें रखे कागजों से उसकी पहचान हुई। मृतक की पहचान संदीप सिंह पुत्र जगजीत सिंह निवासी ऋषि नगरए नई दिल्ली के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खाई में गिरी वैन, अंदर सवार थे दो लोग; मची चीख-पुकार

मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

व्यक्ति हिमाचल कब आया था और उसकी मौत कैसे हुई, इसका अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब नर्सिंग छात्रा का अपहरण, शिक्षण संस्थान से निकली पर नहीं पहुंची घर

 

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी डॉ कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि मृतक के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया है। पुलिस शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। इस बारे में परिजनों को भी सूचना दी है। बता दंे कि इससे पहले भी पार्वती घाटी में कई पर्यटकों के शव मिलने के मामले सामने आ चुके हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें