चंबा/कठुआ। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से सटे J&K के कठुआ जिले से एक सनसनीखेब खबर सामने आई है। यहां बसोहली क्षेत्र के माश्का स्थित सेवा-2 पावर प्रोजेक्ट में बीते कल CISF के एक जवान ने अपने ही साथियों पर गोलियां चला दी हैं।

CISF जवान ने किया गोलीकांड

इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतकों में सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट कमांडेंट और दो कांस्टेबल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: दो पक्षों का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस को मिली ग्रे*नेड जैसी संदिग्ध वस्तु, सील किया पूरा क्षेत्र

2 राज्यों की पुलिस सक्रिय

मामले की सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और हिमाचल प्रदेश पुलिस की टीमें सक्रिय हो गईं। घटना में घायल जवानों को उपचार के लिए NHPC चमेरा-1 खैरी अस्पताल लाया गया- जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया।

प्रोजेक्ट की सुरक्षा में तैनात थे जवान

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, माश्का स्थित सेवा-2 पावर प्रोजेक्ट में CISF के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे। मंगलवार को किसी समय एक जवान ने अपने ही साथियों पर गोली चला दी। फायरिंग की वजह से कई जवान इसकी चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही घायल जवानों को तत्काल खैरी स्थित अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति भवन की शान बनेगी हिमाचल की हस्तशिल्प कला, मंडी के वीर सिंह का बनाया रणसिंघा द्रौपदी मुर्मू को होगा भेंट

क्षेत्र में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने चारों जवानों की जांच की। जांच के बाद चिकित्सकों ने सभी चारों को मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई।

मृतकों की पहचान

एक ही घटना में चार जवानों की मौत की खबर से सुरक्षा बलों और आसपास के क्षेत्रों में भी चिंता का माहौल है। फायरिंग की इस घटना में जान गंवाने वाले चारों CISF जवानों की पहचान सामने आ गई है। मृतकों की पहचान-

  • असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे
  • सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह
  • कांस्टेबल संदीप कुमार
  • कांस्टेबल रफीक अहमद

यह भी पढ़ें : मनकोटिया 5 बार बने MLA, पर कभी खुद को नहीं डाल पाए वोट; एक बार मंत्री पद से भी हुई थी छुट्टी

कब खैरी पहुंची पुलिस टीम?

घटना की सूचना मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ चंबा पुलिस भी हरकत में आ गई। DSP डलहौजी के नेतृत्व में पुलिस टीम खैरी अस्पताल पहुंची और वहां की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने के साथ-साथ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

J&K पुलिस भी मौके पर

घटना के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर भी अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन की टीम के भी खैरी पहुंचने की सूचना है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मनकोटिया के CD कांड से आया था सियासी भूचाल, राजा वीरभद्र से छिन गई थी कुर्सी

कहां होगा शवों का पोस्टमार्टम?

चारों जवानों को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए बसोहली ले जाने की तैयारी की जा रही है। पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही शवों को आगे सौंपने की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर कार्रवाई की जा रही है। गोलीबारी की परिस्थितियों और घटना के क्रम को लेकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

कहां पहुंची पुलिस जांच?

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके से जुड़ी आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में निकली बंपर भर्ती : 10वीं-12वीं पास को मिलेगी नौकरी, एक क्लिक में जानें डिटेल

मौत से क्षेत्र में शोक

सेवा-2 पावर प्रोजेक्ट में हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। एक सुरक्षा प्रतिष्ठान में तैनात जवानों के बीच हुई फायरिंग में चार जवानों की मौत होने से खैरी और आसपास के क्षेत्रों में भी घटना को लेकर चर्चा और चिंता का माहौल है। पुलिस की कार्रवाई और जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें