कुल्लू। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम जगह-जगह छापेमारी कर कई नशा तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल रही है। ताजा मामले में कुल्लू जिले की पुलिस टीम ने नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।
नशा तस्कर के रैकेट का भंडाफोड़
पुलिस टीम ने दो चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया है- जो कि पिछले काफी समय से इलाके में सक्रिय थे। दोनों पर्यटक स्थल में नशे की खरीद-फरोख्त करते थे। पुलिस टीम ने दोनों से चिट्टे (हेरोइन) की खेप भी बरामद की है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल नंबर की Mercedes का दिल्ली में तांडव: 3 लोगों को कुचला दिया- एक का टूटा दम
हेरोइन की खेप बरामद
बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि पर्यटन स्थल सरवरी के एक होटल में नशे का कारोबार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके ने होटल में छापा मारा- तो होटल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
दो पंजाबी हुए गिरफ्तार
पुलिस टीम ने होटल में मौजूद पंजाब के दो लोगों से चिट्टा (हेरोइन) बरामद की। वजन करने पर हेरोइन की खेप 7.43 ग्राम निकली। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : घर से ITI आई छात्रा, शाम को सहेलियों को जंगल में मिली- उठा लिया था गलत कदम
आरोपियों की पहचान
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी होटल के कमरे से नशा सप्लाई करने की फिराक में थे। मगर ग्राहक तक पहुंचने से पहले उन तक पुलिस पहुंच गई और उनका प्लान फेल हो गया। आरोपियों की पहचान-
- रवि कुमार (40) पुत्र ज्ञान चंद
- प्रीतम सिंह (38) पुत्र सेवा सिंह
यह भी पढ़ें: हिमाचल : मां की अंतिम विदाई पर माइके गई बेटी, पीछे अपने घर पर हो गया 'कांड'
काफी समय से सक्रिय थे दोनों
जांच में पाया गया है कि दोनों आरोपी काफी समय से नशा बेचने और खरीदने में सक्रिय थे। आरोपी रवि कुमार बंदरोल में किराए के कमरे में रहता था। पिछले काफी समय से कुल्लू के बंदरोल और उसके आसपास के इलाकों में नशा सप्लाई कर रहा था। जबकि, आरोपी प्रीतम सिंह के खिलाफ भी पहले से कुल्लू पुलिस स्टेशन में NDPS का एक मामला दर्ज है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में कुत्तों का कहर : 3 लाख से ज्यादा लोग नोचे, 11 को हुआ रेबीज- नहीं बच पाए बेचारे
कौन था नेटवर्क का मास्टरमाइंड?
मामले की पुष्टि करते हुए ASP संजीव चौहान ने बताया कि आज दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस कस्टडी में आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि उनके साथ इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड का पता लगा रही है।
पूरे नेटवर्क का होगा भंडाफोड़
साथ ही ये पता लगाया जाएगा कि ये लोग नशा लाते कहां से थे और आगे किसे बेचते थे। पुलिस टीम नशा तस्करों के रिकॉर्ड और बैंक डिटेल खंगाल रही है- ताकि इस सप्लाी चेन को पूरी तरह तोड़ा जा सके। उनका कहना है कि इस कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : पेड़ से बाइक की जोरदार टक्कर, घर लौट रहे शख्स के निकले प्राण- सदमे में परिवार
हेरोइन (चिट्टे) समेत 5 गिरफ्तार
विदित रहे कि, बीती 23 नवंबर को भी पुलिस टीम ने मनाली के एक होटल में छापा मारा था। जहां पुलिस टीम ने हेरोइन (चिट्टे) की खेप के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इन आरोपियों में तीन युवक और दो युवतियां शामिल हैं।
आरोपियों की पहचान
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बाहरी राज्यों से हैं। आरोपियों की पहचान-
- रोहित वर्मा (23), जालंधर, पंजाब
- सीमा कौर (23), जालंधर, पंजाब
- नूरवान खातून उर्फ पिंकी (24), बर्दवान, कोलकाता
- मुकेश कुमार यादव (24), बलिया, उत्तर प्रदेश
- सानीजूल उर्फ दादा (33), बर्दवान, कोलकाता
