मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशे का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। कई इलाकों में पूरा-पूरा परिवार ही इस काले कारोबार में संलिप्त पाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंडी जिले के सुंदरनगर से एक ऐसा मामला सामने आया है- जिसने पूरे इलाके को चौंका दिया है।

नशे संग नवदंपति अरेस्ट

जहां आमतौर पर शादी के बाद नई जिंदगी की खुशियां शुरू होती हैं, वहीं एक नवविवाहित जोड़ा शादी के महज तीन दिन बाद ही पुलिस की गिरफ्त में पहुंच गया। मामला नशा तस्करी से जुड़ा होने के कारण और भी गंभीर हो गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, एक परिवार उजड़ा- चीखों से दहला पूरा इलाका

नवदंपति के पास मिला चिट्टा

जानकारी के अनुसार, मंडी जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई। मंगलवार शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुंदरनगर के बस स्टैंड के पास स्थित एक निजी होटल में ठहरे एक दंपती के पास चिट्टा (हेरोइन) की खेप मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देरी किए होटल में दबिश दी।

तीन दिन पहले ही की थी लव मैरिज

पुलिस जब कमरे नंबर 303 में पहुंची तो वहां ठहरे नवविवाहित जोड़े की तलाशी ली गई- जिनकी तीन दिन पहले ही लव मैरिज हुई थी। तलाशी के दौरान उनके पास से 21.017 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इतनी मात्रा में नशा बरामद होना इस बात की ओर इशारा करता है कि मामला केवल सेवन का नहीं बल्कि तस्करी से जुड़ा हो सकता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज : नए फार्मूले से लगेगा रोस्टर, कई दावेदारों की बढ़ी धुकधुकी

आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान-

  • अरुण भट्टी निवासी जेल रोड, मंडी
  • पारुल गुलेरिया निवासी द्रंग, कांगड़ा

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कक्षा में छात्रा से नीचता करता था JBT, विभाग ने दी कड़ी सजा- समय से पहले किया रिटायर

शादी के बाद होटल में ठहरे

जांच में पाया गया है कि दोनों ने हाल ही में प्रेम विवाह किया था और शादी के बाद होटल में ठहरे हुए थे। मगर नई जिंदगी की शुरुआत के बजाय वे नशे के कारोबार के आरोप में कानून के शिकंजे में फंस गए।

 

'मोमबत्ती' के बेटा-बहू हैं दोनों

इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब यह सामने आया कि आरोपी युवक एक कुख्यात महिला चिट्टा सप्लायर ‘मोमबत्ती’ का बेटा है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला पहले भी कई बार NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार हो चुकी है और फिलहाल जमानत पर बाहर है। ऐसे में इस पूरे नेटवर्क की गहराई तक जांच किए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल बजट सत्र आज से : सदन में आएगी सवालों की 'सुनामी', घेरे में सुक्खू सरकार; मचेगा घमासान

नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

कहां से लाए थे नशा?

SP मंडी, विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे आगे किस नेटवर्क के जरिए सप्लाई किया जाना था। उन्होंने साफ कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के मामलों में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के लिए अगले 72 घंटे भारी : तेज बारिश-बर्फबारी के साथ बिजली गिरने का अलर्ट

कौन है मोमबत्ती?

आपको बता दें कि साल 2024 में उमा उर्फ मोमबत्ती को उसके घर से 34 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उमा के साथ उसके बेटे और भतीजे को भी गिरफ्तार किया था। उमा इससे पहले भी कई बार चिट्टे के आरोप में पकड़ी जा चुकी है।

 

पुलिस पर छोड़े कुत्ते

नशा तस्कर उमा मंडी शहर में नशेड़ियों को चिट्टा सप्लाई करती थी। पुलिस को इसके बारे में गुप्त सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इसके घर में दबिश दी। हालांकि, पुलिस को अपने घर आता देख नशा तस्कर उमा ने अपने तीन कुत्तों को खोल दिया। कुत्तों से बचने के लिए पुलिस यहां वहां छिपना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस उमा के घर में प्रवेश कर पाई और उसे भारी मात्रा में चिट्टे संग गिरफ्तार किया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गजब का मामला: बेटे के जन्म लेते ही सलाखों के पीछे पहुंचा पिता, जानें वजह

सरकारी जमीन पर बनाया घर

मंडी जिला मुख्यालय के जेल रोड पर उमा उर्फ मोमबत्ती के घर की नगर निगम मंडी की इंजीनियरिंग ब्रांच ने निशानदेही करवाई। यह निशानदेही पुलिस के जवानों की मौजूदगी में की गई। जांच में पाया गया था कि मोमबत्ती का जेल रोड पर बना घर का निर्माण अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर किया गया है। मोमबत्ती ने सरकारी जमीन पर बनाए इस घर का निर्माण बिना नक्शा पास करवाए किया है। मोमबत्ती ने एक एक कर यहां तीन मंजिलों का निर्माण कर दिया है। इसके खिलाफ नगर निगम ने उसे नोटिस भी जारी किया था।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें