#अपराध

March 18, 2026

हिमाचल : कक्षा में छात्रा से नीचता करता था JBT, विभाग ने दी कड़ी सजा- समय से पहले किया रिटायर

स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं

शेयर करें:

himachal government school jbt teacher compulsory retired student case education department chamba

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात JBT शिक्षक को छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में दोषी पाया गया है।

कक्षा में छात्रा से छेड़छाड़ करता था शिक्षक

विभागीय जांच पूरी होने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी शिक्षक को समय से पहले अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है। इस संबंध में औपचारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज : नए फार्मूले से लगेगा रोस्टर, कई दावेदारों की बढ़ी धुकधुकी

लड़की ने परिजनों को बताई आपबीती

यह पूरा मामला शिक्षा खंड सुंड़ला के अंतर्गत आने वाले एक प्राथमिक विद्यालय से जुड़ा है। आरोप है कि शिक्षक स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार करता था। शुरुआत में मामला स्कूल स्तर तक ही सीमित रहा, लेकिन जब छात्रा ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो मामला गंभीर रूप ले गया।

परिवार ने शिक्षा विभाग को दी शिकायत

जानकारी के अनुसार, यह घटना अक्टूबर 2025 में सामने आई थी। छात्रा ने घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिवार ने तुरंत शिक्षा विभाग को शिकायत सौंप दी। शिकायत मिलते ही विभाग हरकत में आया और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रक्रिया शुरू की गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल बजट सत्र आज से : सदन में आएगी सवालों की 'सुनामी', घेरे में सुक्खू सरकार; मचेगा घमासान

दोषी पाया गया शिक्षक

शिक्षा विभाग ने इस मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। जांच टीम ने न केवल छात्रा के बयान दर्ज किए, बल्कि आरोपी शिक्षक से भी विस्तृत पूछताछ की। इसके अलावा स्कूल के अन्य कर्मचारियों और संबंधित लोगों से भी जानकारी जुटाई गई- ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई

जांच पूरी होने के बाद टीम ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा के कार्यालय को सौंपी। रिपोर्ट में शिक्षक के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके आधार पर विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का फैसला लिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के लिए अगले 72 घंटे भारी : तेज बारिश-बर्फबारी के साथ बिजली गिरने का अलर्ट

विभाग का सख्त संदेश

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्रा से छेड़छाड़ जैसे संवेदनशील मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभागीय जांच पूरी तरह नियमों के तहत की गई और दोष सिद्ध होने के बाद ही यह कार्रवाई की गई है।

सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

इस घटना के बाद स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अभिभावकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थानों में इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और सख्त निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख