#यूटिलिटी

March 18, 2026

हिमाचल के लिए अगले 72 घंटे भारी : तेज बारिश-बर्फबारी के साथ बिजली गिरने का अलर्ट

हिमाचल में फिर ठंड का प्रकोप जारी

शेयर करें:

Himachal Weather Alert Today Update Rain Snowfall Temperarture Tourists Advisory

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। आज शाम से राज्य में स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने वाला है- जिसके चलते अगले 72 घंटों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम खराब बना रहेगा।

अगले 72 घंटे भारी

मौसम विभाग ने इस सिस्टम को लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज शाम से ही बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। यह दौर 21 मार्च की सुबह तक जारी रह सकता है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले व मैदानी क्षेत्रों में तेज बारिश देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल बजट सत्र आज से : सदन में आएगी सवालों की 'सुनामी', घेरे में सुक्खू सरकार; मचेगा घमासान

इन इलाकों में ज्यादा असर

इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का सबसे ज्यादा प्रभाव पर्यटन स्थलों पर पड़ेगा। मनाली, शिमला, कुफरी, नारकंडा, सोलंग वैली और सिस्सू जैसे क्षेत्रों में मौसम ज्यादा बिगड़ा रहेगा। यहां रुक-रुक कर बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

बर्फबारी और बारिश का पैटर्न

ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होगी। निचले इलाकों में 18 से 20 मार्च के बीच बारिश होगी। जबकि, कई जगहों पर तेज बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर मेहरबान, केंद्र से करोड़ों रुपए की मंजूरी लेकर लौटे 'राजा साहब'

ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज और कल के लिए कुल्लू, मंडी और शिमला में ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे फसलों को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है, खासकर सेब और सब्जी उत्पादकों के लिए यह चिंता का विषय है।

कई जिलों में यलो अलर्ट

जबकि, 19 और 20 मार्च को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर यलो अलर्ट रहेगा। इन इलाकों में लैंडस्लाइड और सड़क बंद होने की आशंका भी जताई गई है।

यह भी पढ़ें : जनता का पैसा- नेताओं की मौज: सुक्खू सरकार ने हरियाणा MLA की आवभगत पर खर्चे लाखों रुपए

तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा

आज से 20 मार्च के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही बिजली गिरने की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं, जिससे खुले इलाकों में रहने वाले लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है।

तापमान में गिरावट तय

इस पूरे मौसम सिस्टम के असर से प्रदेश में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। इससे ठंड एक बार फिर लौट सकती है, खासकर पहाड़ी इलाकों में लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मौसम का यू-टर्न: बढ़ते तापमान के बीच हुई बर्फबारी- गर्म कपड़े निकालने को मजबूर लोग

प्रशासन और लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने प्रशासन और लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, खासकर पहाड़ी और बर्फबारी वाले क्षेत्रों में ना जाएं। वहीं, किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करने की सलाह दी गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख